• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 2 साल के बच्चे पर झपटा आवारा कुत्ता, मासूम को बचाने में लहूलुहान हुआ युवक

ग्वालियर में आवारा कुत्ते ने 2 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। 32 वर्षीय अनूप चौहान ने अपनी परवाह किए बिना बहादुरी से बच्चे की जान बचाई, जिसमें वह खुद ग...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 04:36:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 04:49:24 PM (IST)
ग्वालियर में 2 साल के बच्चे पर झपटा आवारा कुत्ता, मासूम को बचाने में लहूलुहान हुआ युवक
ग्वालियर में 2 साल के बच्चे पर झपटा आवारा कुत्ता। (नईदुनिया)

HighLights

  1. ग्वालियर में 2 साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला।
  2. अनूप चौहान ने बहादुरी से बचाई मासूम की जान।
  3. बच्चे को बचाने में अनूप के दोनों हाथ हुए जख्मी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम पर आवारा कुत्ता झपटा तो पास बैठे युवक ने अपनी परवाह किए बिना उसे बचाने दौड़ लगा दी। कुत्ता बच्चे का पैर पकड़ पाता, इससे पहले ही 32 वर्षीय अनूप चौहान ने कुत्ते की गर्दन पकड़कर उसे बच्चे से अलग कर दिया।

मासूम को बचाने की इस कोशिश में अनूप के दोनों हाथ कुत्ते के काटने से बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल अनूप को उपचार के लिए हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचना पड़ा, जहां पीएसएम विभाग की ओपीडी में उन्हें रेबीज रोधी इंजेक्शन लगाया गया।


ये है पूरा मामला

  • घटना सागरताल क्षेत्र के जगनापुरा की है। यहां रहने वाला दो वर्षीय दिव्यांश प्रजापति घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा। बच्चे पर खतरा देख पास बैठे अनूप चौहान ने एक पल की भी देरी नहीं की और कुत्ते से भिड़ गया। अनूप की तत्परता से बच्चा कुत्ते के हमले से बच गया।
  • घटना ने एक बार फिर आवारा कुत्तों के हमलों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घर के बाहर खेल रहे छोटे बच्चों पर कुत्तों का हमला गंभीर खतरा बन सकता है। युवक अनूप का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों पर नजर रखने के साथ आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए भी कार्रवाई की मांग करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- चंबल में फिर गूंजी डकैतों की आहट, डकैत कल्ली गुर्जर ने इंस्टाग्राम पर लाइव फायरिंग कर पुलिस को दी खुली चुनौती

काटने के बाद घाव धोना और टीका लगवाना जरूरी

  • डॉ. अशोक मिश्रा का कहना है कि कुत्ते के काटने या खरोंचने पर घाव को साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार रेबीज रोधी टीका और जरूरत पड़ने पर रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन लगवाना जरूरी है। रेबीज के लक्षण सामने आने के बाद बीमारी लगभग हमेशा जानलेवा होती है, इसलिए समय पर बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है।

जेएएच में पहुंचे 62 डाग बाइट केस

जेएएच के पीएसएम विभाग की ओपीडी में बुधवार को डाग बाइट के 62 केस पहुंचे। इनमें 22 नए व 40 पुराने मामले थे।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला को आपत्तिजनक फोटो से कर रहा था ब्लैकमेल, तंग आकर महिला ने युवक पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार