ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मारी, हालत गंभीर
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 03:41:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 03:41:22 PM (IST)
ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद (प्रतीकात्मक फोटो)HighLights
- ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों का आतंक
- गोला का मंदिर में सेल्समैन को गोली मारी
- वारदात के बाद आरोपी मौके से हुए फरार
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ड्यूटी से घर लौट रहे एक सेल्समैन को गोली मार दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, नारायण विहार कॉलोनी निवासी सचिन श्रीवास रात करीब 12 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था।
बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी
वह केसर टावर स्थित शापर्स स्टाप में काम करता है, जैसे ही वह गोला का मंदिर क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक आए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगते ही सचिन सड़क पर गिर पड़ा और चीख-पुकार मच गई।
पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। एक टीम सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।