Gwalior News: दोस्ती कर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पति को भेज मांगे पैसे
ग्वालियर में दोस्ती कर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपित दुष्कर्म का वीडियो महिला के पति को भेजकर पैसे की मांग कर रहा था। ...और पढ़ें
By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 19 Sep 2023 05:50:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Sep 2023 07:12:23 PM (IST)
ग्वालियर के गोसपुरा इलाके में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैHighLights
- दोस्ती ने किया दुष्कर्म और फिर की ब्लैकमेलिंग
- आरोपित ने दुष्कर्म का वीडियो महिला के पति को भेजा
- ब्लैकमेलिंग कर पैसे की मांग कर रहा था आरोपित
ग्वालियर।उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा इलाके में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके साथ एक युवक ने दोस्ती की, फिर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला से मिलने की जिद करने लगा। जब महिला ने इंकार किया तो वीडियो उसके पति के मोबाइल पर डाल दिया और 20 हजार रुपये भी मांगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित का नाम जाविद अंसारी है।
लूट का आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर में लूट के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। इसके चलते क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी दी गई थी। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि वकीला गुर्जर पुत्र प्रीतम सिंह गुर्जर निवासी रफादपुरा, बिलौआ लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था। उसे सोमवार को पकड़ लिया। उधर अवैध शराब के अड्डे पर भी पुलिस ने दबिश दी। यहां से 60 लीटर अवैध शराब पकड़ी। 2 हजार लीटर लहान नष्ट किया।