
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर साइबर क्राइम विंग की टीम ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का राजफाश करते हुए बुरहानपुर जिले से शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोलकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। इन खातों में देश के कई राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी की रकम का लेनदेन हुआ है।
गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान नितिन पुत्र गोविंदा चौधरी (उम्र 32 वर्ष), निवासी गोपालपुरा, पोस्ट गुलाई, थाना शाहपुर, जिला बुरहानपुर के रूप में हुई है। आरोपित ने एक फर्जी कंपनी के नाम से बैंक में चालू खाता खुलवा रखा था, जिसका इस्तेमाल आनलाइन ठगी की रकम खपाने के लिए किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर: जलालपुर प्लांट में तकनीकी खराबी से 33 टंकियां प्रभावित, शुक्रवार को कम दबाव से होगी जलापूर्ति
पुलिस की पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नितिन की फर्जी कंपनी के इस बैंक खाते में सिर्फ ग्वालियर ही नहीं, बल्कि देश के 6 अन्य राज्यों से हुई साइबर ठगी के कुल 66 लाख रुपए आए हैं। इससे साफ होता है कि यह गिरोह देशव्यापी स्तर पर साइबर ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने का काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें- शिवपुरी में खाद संकट: ई-टोकन और गोदाम में ढेर होने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे किसान, अधिकारियों के दावों की खुली पोल
मुरार निवासी हरविलास जाटव के साथ हुई साइबर ठगी से हुई। हरविलास जाटव के साथ हुई 5.65 लाख रुपये की साइबर ठगी में से 60,000 रुपए इसी फर्जी खाते में ट्रांसफर किए गए थे। ग्वालियर साइबर क्राइम विंग ने मामले की तकनीकी जांच करते हुए पैसों के ट्रेल का पीछा किया और बुरहानपुर से आरोपित नितिन को दबोच लिया।