• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर पुलिस का साइबर अपराध पर शिकंजा, करोड़ों की चपत लगाने वाले ठगी गिरोह के 6 म्यूल अकाउंट एजेंट गिरफ्तार

गिरवाई थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े छह और लोगों को पकड़ा है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 09:37:06 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 09:37:06 AM (IST)
ग्वालियर पुलिस का साइबर अपराध पर शिकंजा, करोड़ों की चपत लगाने वाले ठगी गिरोह के 6 म्यूल अकाउंट एजेंट गिरफ्तार
ठगी गिरोह के 6 म्यूल अकाउंट के एजेंट अरेस्ट, सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. साइबर क्राइम पर ग्वालियर पुलिस का शिकंजा
  2. ठगी गिरोह के 6 म्यूल अकाउंट के एजेंट अरेस्ट
  3. देशभर में लोगों को लगा चुके हैं करोड़ों का चूना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गिरवाई थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े छह और लोगों को पकड़ा है। जिन पांच लोगों को पकड़ा था, वह देशभर के लोगों से ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगी के जरिए करोड़ों रुपये की चपत लगा रहा था।

अब इसी नेटवर्क से जुड़े म्युल खातों के एजेंटों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार सभी छह आरोपी गिरोह के मुख्य सरगना उदय चौहान के लिए 'म्युल खातों' (किराए के बैंक अकाउंट) का इंतजाम करते थे।


किराए पर लेते थे बैंक खाता


ये आरोपित आम लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड और पासबुक किराये पर ले लेते थे। रकम को छिपाने और हेराफेरी (मनी लॉन्ड्रिंग) करने इन्हीं खातों का इस्तेमाल किया जाता था।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर-डबरा हाईवे पर रफ्तार का कहर, नशे में धुत ड्राइवर ने 140 किमी की रफ्तार से दौड़ाई कार; घूमकर 200 मीटर तक घिसटती गई

गिरवाई में पकड़े गए ऑनलाइन सट्टे के अड्डे की जांच के दौरान पुलिस को इन संदिग्ध खातों की कड़ियां मिलीं, जिसके बाद घेराबंदी कर इन छहों एजेंटों को दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने कबूला कि वे कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में साइबर अपराधियों को बैंक खाते मुहैया करा रहे थे। इन म्युल खातों के जरिए हुए वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल, सरकारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं; एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच बंद