
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से ग्वालियर अंचल के यात्रियों को हैदराबाद आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जबकि ग्वालियर में चार अन्य राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नियमित रूप से हो रहा है, लेकिन ह. निजामुद्दीन-सिंकदराबाद राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से हैदराबाद के लिए सीधा रेल संपर्क नहीं है।
गुरुवार को चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री, ग्वालियर ने केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व केन्द्रीय संचार मंत्री-माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिख ट्रेन का ठहराव ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- त्योहार पर रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, जबलपुर-निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; ग्वालियर में भी होगा स्टॉपेज
रेलवे यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए झांसी मंडल के चिकित्सा विभाग ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी में विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान में पानी के कुल 338 नमूनों की जांच की गई।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक सिर्फ आगरा कैंट से चलेगी झांसी-दिल्ली एक्सप्रेस
अभियान के दौरान पानी में अवशिष्ट क्लोरीन की मात्रा जांचने के लिए 304 नमूने लिए गए। वहीं, हानिकारक जीवाणुओं की मौजूदगी का पता लगाने के लिए 32 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके अलावा पानी में घुले रासायनिक तत्वों की जांच के लिए दो नमूने लिए गए।