ग्वालियर में सीवर सफाई के लिए गलियों का होगा सर्वे, चौड़ाई के हिसाब से तय होगी मशीन
ग्वालियर में सीवर समस्या दूर करने नगर निगम गलियों की चौड़ाई का सर्वे कराएगा। इसके आधार पर मशीनें खरीदी जाएंगी। सीवर लाइन में नाला मिलने पर निर्माण होग...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 11:26:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 11:26:20 AM (IST)
ग्वालियर में सीवर सफाई के लिए गलियों का होगा सर्वे। (नईदुनिया)HighLights
- ग्वालियर की गलियों की चौड़ाई का सर्वे कराया जाएगा अब।
- सीवर समस्या वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता से चिह्नित करेंगे अधिकारी।
- सर्वे के आधार पर सीवर मशीनों की खरीद होगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में सीवर समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम अब गलियों की चौड़ाई के हिसाब से सफाई मशीनों की जरूरत तय करेगा। इसके लिए शहर की गलियों का सर्वे कराया जाएगा। खासतौर पर उन क्षेत्रों की गलियों को चिह्नित किया जाएगा, जहां सीवर लाइन चोक होने और ओवरफ्लो की समस्या अधिक है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने गुरुवार को वार्ड 17 और 18 के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
सीवर सफाई मशीनों का देखा प्रेजेंटेशन
- निगमायुक्त ने दीनदयाल नगर में सीवर सफाई के लिए उपयोग होने वाली मशीनों का प्रेजेंटेशन भी देखा। मौके पर सीवर सक्शन कम जेटिंग मशीन, डी-सिल्टिंग मशीन और डी-सिल्टिंग कम जेटिंग मशीन मंगाई गई थीं। निगमायुक्त ने इनकी कार्यक्षमता देखने के साथ मौके पर सीवर लाइन खुलवाकर सफाई की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर की प्रत्येक गली की चौड़ाई का सर्वे किया जाए। जिन क्षेत्रों में सीवर की समस्या अधिक है, वहां प्राथमिकता से सर्वे कर यह देखा जाए कि किस चौड़ाई की गली में कौन सी मशीन आसानी से पहुंचकर काम कर सकती है। सर्वे के आधार पर ही सीवर सफाई मशीनों की खरीद की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह भी पढ़ें- ग्वालियर की एक विधानसभा में फॉगिंग के लिए सिर्फ दो गाड़ियां, शहर में कैसे थमेगा मच्छरों का डंक
नाला निर्माण के दिए निर्देश
- निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने गार्डर वाली पुलिया का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिया के नीचे सीवर समस्या का समाधान कर दिया गया है और अब यहां पानी नहीं भर रहा है। इसके बाद बस स्टैंड के पास निरीक्षण में पाया गया कि नाला सीवर लाइन में मिल रहा है।