• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'मेरे बेटे को पुलिस ने मार डाला...': ग्वालियर हादसे में जान गंवाने वाले गौरव की मां का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर मंदिर हादसे में मृत गौरव की मां ने पुलिस पर लापरवाही और मदद के बजाय डंडे मारने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की महज चार माह पहले शादी हुई थी।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 11:59:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 11:59:20 AM (IST)
'मेरे बेटे को पुलिस ने मार डाला...': ग्वालियर हादसे में जान गंवाने वाले गौरव की मां का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप
ग्वालियर हादसे में जान गंवाने वाले गौरव की मां का फूटा गुस्सा (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. हादसे में मृत गौरव की मां का रो-रोकर बुरा हाल।
  2. मां ने पुलिस और प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप।
  3. अस्पताल ले जाते समय पुलिस ने डंडे मारकर रोका।

डिजिटल डेस्क। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को जिंदगी भर का घाव दे दिया है। इसी हादसे में अपनी जान गंवाने वाले बड़ागांव खुरेरी निवासी गौरव परिहार की मां का रुदन वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर रहा है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती मां ने अपने जवान बेटे की मौत का सीधा जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन की लापरवाही को ठहराया है।

जब ट्रक पलटा, तब कहां थी पुलिस?

बेटे के गम में बेसुध मां किरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चीख-चीख कर कह रही हैं कि "मेरे बेटे को पुलिस ने मार दिया।" उनका प्रशासन से सीधा सवाल है कि रात 12 बजे जब अनियंत्रित ट्रक उनके बेटे पर पलटा, तब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कहां थी? हादसे के बाद भी कोई त्वरित मदद नहीं मिली। उन्होंने बताया कि छोटा भाई खुद पैदल दौड़कर बड़े भाई गौरव की जान बचाने के लिए क्रेन वाले को बुलाने गया था।


अस्पताल ले जाते समय पुलिस पर डंडे मारने का आरोप

किरण के दर्द और गुस्से की एक बड़ी वजह पुलिस का असंवेदनशील रवैया भी रहा। मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वे अपने बेटे गौरव को इलाज के लिए बिड़ला अस्पताल ले जा रही थीं, तब पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें डंडे मारकर रोक दिया। इस बर्ताव ने एक बेबस मां के जख्मों को और हरा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- नो एंट्री में ट्रक को प्रवेश कैसे मिला? शीतला मंदिर हादसे के लिए कांग्रेस विधायक ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

चार महीने पहले ही हुई थी शादी, नहीं छूटी थी मेहंदी

गौरव की असमय मौत ने इस परिवार की खुशियों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। किरण ने रोते हुए बताया कि महज चार महीने पहले ही गौरव की शादी हुई थी। अभी तो उसके हाथों की मेहंदी का रंग तक ठीक से नहीं उतरा था और परिवार पर यह वज्रपात हो गया। "मेरा तो बेटा चला गया..." यह कहते हुए मां का दर्द छलक पड़ता है, जिसे देखकर वहां मौजूद हर इंसान का दिल पसीज गया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट पर ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मरे; ट्रक मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार