• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में शुभ मुहूर्त में जमकर हो रही खरीदारी, मकान, जेवर और वाहनों की मांग में 35 फीसदी की तेजी

पितृपक्ष के बाद नवरात्र शुरू होते ही ग्वालियर के बाजारों में रौनक लौट आई है। शुभ मुहूर्त के कारण प्रॉपर्टी, आभूषण, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी म...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:55:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:55:18 AM (IST)
ग्वालियर में शुभ मुहूर्त में जमकर हो रही खरीदारी, मकान, जेवर और वाहनों की मांग में 35 फीसदी की तेजी
ग्वालियर में शुभ मुहूर्त में जमकर हो रही खरीदारी। (नईदुनिया)

HighLights

  1. नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में 30-35% बिक्री बढ़ी।
  2. शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी और फ्लैट्स की बुकिंग तेज।
  3. सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की भारी मांग।

नईदुनिया, प्रतिनिधि, ग्वालियर: पितृपक्ष में खरीदारी से परहेज करने वाले लोग अब नवरात्र में शुभ मुहूर्त संग बाजारों का रुख कर रहे हैं। इसका असर शहर के कारोबार पर दिखाई देने लगा है। मकान, आभूषण, वाहन और इलेक्ट्रानिक्स सामान की खरीदारी में लगभग 30 से 35 प्रतिशत की बढ़त नजर आ रही है।

नवरात्र में नई वस्तुओं की खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते ग्राहक अपनी जरूरतों के साथ लंबे समय से टाली जा रही खरीदारी भी पूरी कर रहे हैं। रियल एस्टेट में संपत्ति की बुकिंग, सराफा बाजार में आभूषणों की खरीदारी, आटोमोबाइल शोरूम में वाहनों की बिक्री और इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर घरेलू उपकरणों की मांग बढ़ रही है। बाजार में आई इस तेजी का असर कारोबारियों के चेहरों पर भी नजर आने लगा है।


पितृपक्ष के बाद संपत्ति की बुकिंग में तेजी

पितृपक्ष के दौरान मकान, फ्लैट और भूखंड खरीदने से परहेज करने वाले ग्राहक अब संपत्ति के सौदे कर रहे हैं। रियल एस्टेट कारोबारी तरुण गोयल कहते हैं कि नवरात्र में शुभ मुहूर्त के चलते रियल एस्टेट बाजार में ग्राहकों की सक्रियता बढ़ी है। लोग तैयार मकानों और फ्लैट संग निवेश के लिए भूखंड भी पसंद कर रहे हैं। लंबे समय से संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे परिवार अब बुकिंग और सौदे की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं।

सोने-चांदी की दुकानों पर बढ़ी ग्राहकों की आवाजाही

  • सिटी सेंटर स्थित गहना ज्वैलर्स शोरूम पर खरीदारी करते लोग l नईदुनिया। नवरात्र शुरू होते ही सराफा बाजार में खरीदारी बढ़ने लगी है। सराफा कारोबारी अभिषेक गोयल बताते हैं कि ग्राहक सोने-चांदी के आभूषणों संग सिक्के और उपहार भी खरीद रहे हैं।

  • खास तौर पर शादी-ब्याह की तैयारियों में जुटे परिवारों की ओर से आभूषणों के नए डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। सोने-चांदी की कीमतों के बीच ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हल्के आभूषणों की मांग भी बाजार में बनी हुई है।
  • शोरूम में बढ़ी चहल-पहल बुकिंग के साथ डिलीवरी

    नवरात्र में आटोमोबाइल बाजार में भी तेजी दिखाई दे रही है। आटोमोबाइल कारोबारी हरिकांत समाधिया के अनुसार चारपहिया वाहन खरीदने के लिए ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं। लोग नए माडल देखने संग अपनी पसंद और बजट के अनुसार वाहन चुन रहे हैं। शुभ दिन पर वाहन घर ले जाने की परंपरा के चलते बुकिंग और डिलीवरी की गतिविधियां बढ़ी हैं। परिवारों के लिए सुविधाजनक वाहन खरीदने संग युवा वर्ग भी वाहनों में रुचि दिखा रहा है।

    यह भी पढ़ें- हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के ग्वालियर में स्टोपेज की मांग, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    इलेक्ट्रानिक्स बाजार पर असर

    • त्योहारी खरीदारी का असर इलेक्ट्रानिक्स बाजार पर भी दिखने लगा है। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी नवीन महेश्वरी बताते हैं कि ग्राहक टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरण खरीद रहे हैं। कई परिवार पुराने उपकरणों को बदलकर नए उत्पाद घर ला रहे हैं।
    • नई तकनीक और बेहतर सुविधाओं वाले उपकरणों की मांग के बीच ग्राहक कीमतों की तुलना भी कर रहे हैं। दुकानदारों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही छूट और वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेकर लोग खरीदारी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- नौनिहालों की जान से खिलवाड़! ग्वालियर में धड़ल्ले से हो रही स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग, जिम्मेदार मौन