• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियां शुरू, 15 दिसंबर से सजेगा ऐतिहासिक बाजार; ठेकेदारों से मंगाए आवेदन

ग्वालियर व्यापार मेला 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लगेगा। प्राधिकरण ने साफ-सफाई, बिजली, टेंट और पार्किंग जैसी अन्य व्यवस्थाओं के लिए एमपी टेंडर पोर्टल पर ...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:08:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 08:08:32 AM (IST)
ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियां शुरू, 15 दिसंबर से सजेगा ऐतिहासिक बाजार; ठेकेदारों से मंगाए आवेदन
ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियां शुरू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर व्यापार मेला 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लगेगा।
  2. मेला प्राधिकरण ने व्यवस्थाओं के लिए ऑनलाइन निविदाएं निकालीं।
  3. टेंट, बिजली, सफाई और माइक व्यवस्था के लिए टेंडर जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर की ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित व्यापारिक परंपरा के प्रतीक माधवराव सिंधिया व्यापार मेला वर्ष 2026-27 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा मेले का आयोजन 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

बेहतर सुविधाओं और तीन जोन में पार्किंग की व्यवस्था

  • मेले में आने वाले व्यापारियों, दुकानदारों, उद्यमियों, नागरिकों और अन्य आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला परिसर में विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी। इनमें अस्थायी विद्युत फिटिंग एवं विद्युत सजावट, संपूर्ण मेला परिसर की साफ-सफाई, कैंप एवं टेंट व्यवस्था, लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा तथा माइक व्यवस्था से जुड़े कार्य शामिल हैं।

  • इसके अलावा, मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और वाहनों के व्यवस्थित संचालन के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी। इस वर्ष पार्किंग को तीन जोन में विभाजित किया गया है। मेले के सुचारु संचालन के लिए अन्य आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे।
  • एमपी टेंडर पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित की गईं निविदाएं

    ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा संबंधित कार्यों की निविदाएं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित करने के साथ मध्यप्रदेश शासन के एमपी टेंडर पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक ठेकेदार, फर्म और निविदाकार पोर्टल पर संबंधित निविदाओं का अवलोकन कर सकते हैं तथा नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी निविदाएं ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सरकारी जमीन पर कब्जा: अफसरों ने पकड़ा मामला, तन गए बहुमंजिला अपार्टमेंट और मोहिते गार्डन ने दबाई एक बीघा जमीन

    निविदा दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील

    प्राधिकरण ने इच्छुक निविदाकारों से अपील की है कि वे निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से पहले निविदा दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। साथ ही, निविदाओं में उल्लेखित नियमों, शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें।

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर: जलालपुर प्लांट में तकनीकी खराबी से 33 टंकियां प्रभावित, शुक्रवार को कम दबाव से होगी जलापूर्ति