• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट, जिम संचालक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

ग्वालियर के सेवानगर क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक पोस्टर फाड़ने और विरोध करने पर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।

By Ajay RawatEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 03:33:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 03:33:44 PM (IST)
ग्वालियर में गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट, जिम संचालक समेत चार पर मुकदमा दर्ज
शहर में गणेश उत्सव के दौरान पोस्टर फाड़ने को लेकर बवाल, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर बवाल
  2. दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
  3. जिम संचालत इरफान खान समेत चार पर मुकदमा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के सेवानगर क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक पोस्टर फाड़ने और विरोध करने पर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार रात पोस्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया, जिसके चलते पुलिस प्रशासन को आनन-फानन में छह थानों का बल तैनात करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमटापुरा में स्थानीय युवाओं की टोली ने गणेश पंडाल की स्थापना की थी। प्रचार के लिए युवाओं ने मुस्लिम जिम संचालक इरफान खान के जिम के बाहर उत्सव का एक पोस्टर लगा दिया था। आरोप है कि इरफान खान ने उस पोस्टर को फाड़कर फेंक दिया।


जब पंडाल समिति के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 13 लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करेगी इटली की मशीन, गीले कचरे से तैयार होगी जैविक खाद

मारपीट में कई लोग घायल

आरोप है कि इरफान ने अपने साथी पवन, प्रिंस, इस्लाम व अन्य सहयोगियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में राजू श्रीवास, वेदांत उपाध्याय, अर्पण और दीपक मांझी घायल हो गए।

घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी चौकसी बढ़ा दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर इरफान खान और पवन सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के सिविल अस्पताल में मशीनें आ गईं, फिर भी शुरू नहीं हुई पैथोलॉजी लैब, रिपोर्ट के इंतजार में भटक रहे लोग