• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Weather Update: ग्वालियर में मौसम बदल रहा रंग, दिन में सता रही उमस और रात को राहत, आगामी चार दिनों तक होगी बारिश

ग्वालियर में शुक्रवार को दिन में पानी नहीं बरसा। आसमान पर बादल भी थे और बीच-बीच में तीखी धूप भी निकल रही थी।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:44:44 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:44:44 AM (IST)
Weather Update: ग्वालियर में मौसम बदल रहा रंग, दिन में सता रही उमस और रात को राहत, आगामी चार दिनों तक होगी बारिश
ग्वालियर में मौसम बदल रहा रंग, नईदुनिया

HighLights

  1. ग्वालियर में मौसम बदल रहा करवट
  2. दिन में उमस ने सताया, रात को राहत
  3. आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में शुक्रवार को दिन में पानी नहीं बरसा। आसमान पर बादल भी थे और बीच-बीच में तीखी धूप भी निकल रही थी। रात की वर्षा की वजह से वातावरण में खासी नमी थी, जिसकी वजह से लोगों को दिन में तीखी उमस से परेशान होना पड़ा।

आज से शुरू होगी मानसून वापसी

हालांकि, दिन का तापमान 31.5 डिसे पर रहा जो सामान्य से 2.9 डिसे कम था, साथ ही रात का तापमान भी 23. 2 डिसे पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार से मानसून की राजस्थान से वापसी शुरू हो जाएगी।


ऐसे में अंचल में लौटते मानसून की वजह से आगामी चार दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, शनिवार से अंडमान सागर में निम्नदाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से अंचल में वर्षा हो सकती है। ग्वालियर सहित चंबल अंचल में गुरुवार शाम व रात में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी नसीम अख्तर का खुलासा, भोपाल से नागपुर और कच्छ के पते पर बने थे पासपार्ट

शुक्रवार को नहीं हुई बारिश

इससे मौसम पूरी तरह से बदल गया, लेकिन शुक्रवार दिन में पानी नहीं बरसा। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आगामी चार दिन तक अंचल में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। 19 सितंबर से अंडमान सागर में नया निम्नदाब का क्षेत्र बन रहा है। इसका आगामी दिनों में असर आ सकता है, जिससे अंचल में वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सड़कों की जांच तेज, चेतकपुरी रोड के नमूने जांच में फेल, सोमवार को NHAI और PWD की सड़कों की रिपोर्ट होगी पेश