• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

पांचवीं बार गुहार पर हाई कोर्ट ने दी राहत, 28 महीने से जेल में बंद आरोपी इमरान खान को जमानत

हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के मामले में जेल में बंद इमरान खान उर्फ चन्ना को हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने जमानत दे दी है।

By Priyank SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 10:34:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 10:34:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पांचवीं बार गुहार पर हाई कोर्ट ने दी राहत, 28 महीने से जेल में बंद आरोपी इमरान खान को जमानत
जेल में बंद आरोपी को मिली राहत, ग्वालियर हाई कोर्ट, फाइल फोटो

HighLights

  1. जेल में बंद आरोपी को मिली राहत
  2. पांचवीं बार कोर्ट में लगाई गुहार
  3. मुरैना के बामोर थाना क्षेत्र का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के मामले में जेल में बंद इमरान खान उर्फ चन्ना को हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र यादव की एकलपीठ ने यह आदेश पारित किया।

आरोपित जून 2024 से जेल में बंद है और 28 महीने से अधिक समय जेल में बिता चुका है। मामला मुरैना जिले के बामोर थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार 22 मई 2024 को फरियादी रिंकू खटीक रामू होटल के पास अपनी सब्जी की दुकान पर बैठा था।


कई धाराओं में दर्ज हुआ था प्रकरण

इसी दौरान इमरान एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा और कट्टे से गोली चला दी। गोली फरियादी के बाएं पैर में लगी थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आदिवासी-दलितों का किया जा रहा धर्मांतरण, मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंची शिकायत

आरोपित की ओर से अधिवक्ता आयुष कुलश्रेष्ठ ने दलील दी कि घटना के संबंध में उसकी पहचान के लिए परीक्षण परेड नहीं कराई गई। जब्त कट्टे का नक्शा भी तैयार नहीं किया गया और इस संबंध में कोई गवाह न्यायालय में बयान देने नहीं आया।

मामले के घायल गवाह सहित अधिकांश महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और चालान भी पेश किया जा चुका है। वहीं अभियोजन पक्ष ने आरोपित के आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि मुकदमे के निपटारे में अभी पर्याप्त समय लग सकता है।

इसके बाद पूर्व में जमानत खारिज करने का आदेश निरस्त करते हुए अपील स्वीकार कर ली। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- कैमोर में 10 लाख टन एस्बेस्टस कचरे से गंभीर बीमारियों का खतरा, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।