• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

एमपी में 'खाली कुर्सी' से नगर परिषद अध्यक्ष को हटाया, मतदान में 466 मतों से हुई हार

जेरौन खालसा नगर परिषद की कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को जनता ने राइट टू रिकॉल के तहत कराए गए मतदान में कुर्सी से हटा दिया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 09:12:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 09:12:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में 'खाली कुर्सी' से नगर परिषद अध्यक्ष को हटाया, मतदान में 466 मतों से हुई हार
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. जेरौन खालसा नगर परिषद का चुनाव
  2. जनता ने 466 मतों से अध्यक्ष को हटाया
  3. राइट टू रिकॉल के तहत हुआ मतदान

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जेरौन खालसा नगर परिषद की कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तौर को जनता ने राइट टू रिकॉल के तहत कराए गए मतदान में कुर्सी से हटा दिया है।

खाली कुर्सी और भरी कुर्सी के बीच कराए गए मतदान में उन्हें 466 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, वर्ष 2022 के निकाय चुनाव में वह कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से अध्यक्ष चुनी गई थीं। बाद में उनके और पार्षदों के बीच मतभेद बढ़े।

15 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग

नगर परिषद के कुल 15 में से 12 पार्षदों ने कामकाज और अन्य मुद्दों पर असंतोष जताते हुए मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 47 के तहत कलेक्टर को राइट टू रिकॉल का प्रस्ताव भेजा। जेरौन खालसा के 15 मतदान केंद्रों पर 7799 पंजीकृत मतदाताओं में से 61.52 प्रतिशत ने मतदान किया।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर में मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म

भरी कुर्सी का निशान अध्यक्ष को पद पर बनाए रखने और खाली कुर्सी का निशान हटाने के लिए था। शुक्रवार हुई गणना में अध्यक्ष को बनाए रखने के पक्ष में 2167 और हटाने के पक्ष में 2633 मत पड़े।

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर जाने की टेंशन खत्म, दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे; ग्वालियर को भी मिलेगा लाभ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।