
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक अनारक्षित और दूसरी आरक्षित ट्रेन होगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव ग्वालियर सहित झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
इससे ग्वालियर से दिल्ली जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन छह फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 01901 झांसी से सात, आठ, नौ, 11, 12 और 13 नवंबर को रात 7:20 बजे रवाना होगी। यह रात 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, A से लेकर Z तक यहां देखिए पूरी जानकारी
दोपहर में पहुंचेगी ग्वालियर
वापसी में गाड़ी संख्या 01902 दिल्ली से आठ, नौ, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 4:25 बजे चलेगी। यह दोपहर एक बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 1:02 बजे झांसी के लिए रवाना होगी। वहीं, ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच आरक्षित विशेष ट्रेन एक फेरा लगाएगी।
यह 10 नवंबर को ललितपुर से शाम 5:10 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में 11 नवंबर को दिल्ली से सुबह 4:25 बजे चलकर दोपहर एक बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 कोच रहेंगे।
यह भी पढ़ें- सिगरेट-गुटखा नहीं दिया तो दुकानदार पर कर दी कट्टे से फायरिंग, दुकान बंद करने पर भड़के थे कार सवार