• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म

महिला को युवक ने शादी का झांसा दिया और दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। फिर वह मुकर गया।

By amit mishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:58:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:59:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
  2. नौ वर्षीय बेटी की हत्या करने की धमकी
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए एक युवक ने 37 वर्षीय महिला से दोस्ती की। महिला को युवक ने शादी का झांसा दिया और दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। फिर वह मुकर गया। महिला ने शादी के लिए दबाव डाला तो उसने उसकी नौ वर्षीय बेटी की हत्या की धमकी तक दे डाली।

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र की है। इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिंदे की छावनी स्थित खल्लासीपुरा निवासी महिला की पहली शादी 2013 में हुई थी। पति से झगड़ा होता था, इसके चलते फरवरी 2025 में उसका तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह अपनी नौ साल की बेटी के साथ रह रही थी।


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

मार्च 2024 में महिला ने दूसरी शादी के लिए मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपनी आईडी बनाई। यहां रोहन वाल्टर ने उसे रिक्वेस्ट भेजी। फिर दोनों की बात होने लगी और रोहन ने शादी करने की बात कही। अक्टूबर में रोहन उसे अपने घर ले गया। यहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- सिगरेट-गुटखा नहीं दिया तो दुकानदार पर कर दी कट्टे से फायरिंग, दुकान बंद करने पर भड़के थे कार सवार

इसके बाद दिसंबर में कई बार उसने महिला से संबंध बनाए। अक्टूबर 2025 में उसने अपने दोस्तों को बुलाया और कहा कि वह महिला से शादी कर रहा है। इस दौरान पार्टी दी, लेकिन विवाह नहीं किया। अपने साथ किराये के घर में महिला को रखा। कुछ दिन पहले उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

महिला जब उसके घर पहुंची तो महिला को भगा दिया। उससे कहा कि अगर शादी के लिए दोबारा कहा तो वह उसकी बेटी की हत्या कर देगा। महिला ने इंदरगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर जाने की टेंशन खत्म, दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे; ग्वालियर को भी मिलेगा लाभ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।