• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'मैंने भी डेढ़ घंटे किया फ्लाइट का इंतजार', ग्वालियर एयरपोर्ट पर इंडिगो सेवा प्रभावित, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी फंसे

ग्वालियर में जारी इंडिगो फ्लाइट संकट से यात्री परेशान हैं। बुधवार को ग्वालियर–दिल्ली उड़ान सामान्य रही, लेकिन ग्वालियर–मुंबई फ्लाइट को 13 दिसंबर तक रद...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 01:03:05 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 01:03:05 AM (IST)
'मैंने भी डेढ़ घंटे किया फ्लाइट का इंतजार', ग्वालियर एयरपोर्ट पर इंडिगो सेवा प्रभावित, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी फंसे
ग्वालियर-मुंबई फ्लाइट 13 दिसंबर तक रद्द; केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया इंतजार।फाइल फोटो

HighLights

  1. ग्वालियर-दिल्ली उड़ान समय पर संचालित
  2. एयरलाइन प्रभावित यात्रियों को सूचित कर रही
  3. सभी आवश्यक सेवाएं एयरपोर्ट पर उपलब्ध

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर में जारी इंडिगो फ्लाइट संकट (Indigo Crisis) ने यात्रियों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। बुधवार को जहां इंडिगो की ग्वालियर–दिल्ली उड़ान सामान्य रूप से चली, वहीं ग्वालियर-मुंबई फ्लाइट को 13 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की।

दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी फ्लाइट देरी की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उन्हें स्वयं एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा।

एयरपोर्ट डायरेक्टर लोकेश यादव के अनुसार, मुंबई-ग्वालियर और ग्वालियर-मुंबई उड़ानों का संचालन फिलहाल एयरलाइन कंपनी द्वारा रोका गया है। हालांकि बेंगलुरु-ग्वालियर-बेंगलुरु और दिल्ली-ग्वालियर-दिल्ली फ्लाइट्स पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुचारू रूप से जारी हैं, जिससे प्रमुख रूट प्रभावित नहीं हो रहे।


एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन सभी प्रभावित यात्रियों को पहले से ही सूचित कर रही है, ताकि वे अपनी यात्रा योजनाओं में आवश्यक बदलाव कर सकें। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इस स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और एयरलाइन के साथ समन्वय कर रहा है, ताकि किसी भी यात्री सेवा पर असर न पड़े। एयरपोर्ट पर सुरक्षा, चेक-इन और अन्य सभी मूलभूत सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- MP के कुबरेश्वर धाम में भिखारियों से ठगी, 200-200 रुपये के नकली नोट देकर हजारों की चिल्लर ले उड़े शातिर