• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मध्य प्रदेश अग्निवीर भर्ती में शामिल युवाओं की मदद करेगा ट्रस्ट, सागर में 11 हजार अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ, ठहरने से लेकर भोजन तक मिलेगी सुविधाएं

रैली में सागर, शिवपुरी, छतरपुर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों के करीब 11 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना ...और पढ़ें

By Ajay RawatEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 10:38:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 10:38:15 AM (IST)
मध्य प्रदेश अग्निवीर भर्ती में शामिल युवाओं की मदद करेगा ट्रस्ट, सागर में 11 हजार अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ, ठहरने से लेकर भोजन तक मिलेगी सुविधाएं
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. अग्निवीर भर्ती में शामिल युवाओं की होगी मदद
  2. सागर में 11 हजार अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधाएं
  3. रेलवे स्टेशन से ठहरने से लेकर भोजन तक फ्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सागर में एक से 14 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं की के लिए समाजसेवी एवं महात्मा पूरण दास ट्रस्ट, मगरोनी के अध्यक्ष जंडेल सिंह गुर्जर ने सागर रेलवे स्टेशन से लेकर ठहरने, भोजन की निशुल्क अन्य सुविधाओं की घोषणा की है।

रैली में सागर, शिवपुरी, छतरपुर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों के करीब 11 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

बीते सालों की तरह मिलेगी सुविधा

जंडेल सिंह गुर्जर ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को सागर रेलवे स्टेशन से लेकर ठहरने, नाश्ते, भोजन, फोटो कापी सहित आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

मकरोनिया स्थित शिव पार्वती गार्डन में अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। यदि किसी को ट्रेन टिकट अथवा सागर आने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो उसकी भी यथासंभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उमरिया में ऑनलाइन सफारी बुकिंग से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव, अब यह होगा टिकट का नियम

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

भर्ती के दौरान युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं। स्टेशन पर सहायता के लिए अभिषेक दुबे से 7999449388, ठहरने की व्यवस्था के लिए लकी नायक से 6266396297, भोजन व्यवस्था के लिए राम आठिया तथा किसी अन्य परेशानी या आवश्यक सहायता के लिए जंडेल सिंह गुर्जर से 9425171499 से संपर्क किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- MP Weather: अश्विन माह में धूप का रहेगा राज और उमस देगी साथ, प्रदेश में मानसून विदाई की ओर, यहां देखिए पूरा अपडेट