• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में अवैध खनिज कारोबार पर शिकंजा, विभाग ने कई इलाकों में दी दबिश, नौ वाहनों को किया जब्त

खनिज विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए रेत, मुरम और डस्ट के अवैध परिवहन में लगे नौ वाहन जब्त किए।

By Anoop BhargavEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 01:15:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 01:15:48 PM (IST)
ग्वालियर में अवैध खनिज कारोबार पर शिकंजा, विभाग ने कई इलाकों में दी दबिश, नौ वाहनों को किया जब्त
ग्वालियर में अवैध खनिज कारोबार पर शिकंजा, नईदुनिया

HighLights

  1. अवैध खनन कारोबार पर विभाग का शिकंजा
  2. कई इलाकों में दी दबिश, नौ वाहन जब्त
  3. खनिज विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। खनिज विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए रेत, मुरम और डस्ट के अवैध परिवहन में लगे नौ वाहन जब्त किए।

खनिज विभाग की टीम ने विक्की फैक्ट्री और हुरावली क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत के परिवहन और भंडारण की जांच की। इस दौरान रेत से भरी छह ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं। सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

कलेक्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश के बाद प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। विक्रमपुर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान मुरम का अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई।


इससे पहले एक अक्टूबर को बिजौली थाना क्षेत्र में डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए 22 चक्का ट्रोला भी पकड़ा गया था। खनिज विभाग ने जब्त किए गए सभी नौ वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम-2022 के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आखिर सड़कों पर उतरी पुलिस, कोचिंग के पास से खदेड़े मनचले, महिला पुलिसकर्मियों ने की गश्त

मौके पर पुलिस बल रहा मौजूद

विभाग द्वारा संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक रमाकांत तिवारी, प्रभारी खनिज निरीक्षक प्रशांत गुरैया, होमगार्ड सैनिक मुनेत्र राणा, सुरजीत राणा सहित पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर अंचल में कक्षा नौवीं और 10वीं की परीक्षा का संशोधित टाइम-टेबल जारी, 21 नवंबर से होंगी परीक्षाएं, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल