• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में आखिर सड़कों पर उतरी पुलिस, कोचिंग के पास से खदेड़े मनचले, महिला पुलिसकर्मियों ने की गश्त

शहर के सिटी सेंटर इलाके में आखिर पुलिस सड़कों पर उतरी। कोचिंग संस्थानों के आसपास से मनचलों को खदेड़ा।

By amit mishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 10:37:47 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 10:37:47 AM (IST)
ग्वालियर में आखिर सड़कों पर उतरी पुलिस, कोचिंग के पास से खदेड़े मनचले, महिला पुलिसकर्मियों ने की गश्त
ग्वालियर में आखिर सड़कों पर उतरी पुलिस, नईदुनिया

HighLights

  1. शहर की सड़कों पर उतरी पुलिस
  2. कोचिंग के पास से खदेड़े मनचले
  3. महिला पुलिस कर्मियों ने की गश्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर इलाके में आखिर पुलिस सड़कों पर उतरी। कोचिंग संस्थानों के आसपास से मनचलों को खदेड़ा। समूह में खड़े युवकों में पुलिस को देखकर अफरा-तफरी मच गई।

पहली बार सिटी सेंटर इलाके की गलियों में ऐसा मौका था, जब महिला पुलिसकर्मियों ने गश्त की। शराब पी रहे लोगों को पकड़ा और थाने पहुंचाया।

पुलिस की मौजूदगी से इलाके के रहवासियों, कोचिंग संस्थानों में आने वाली छात्राओं और नौकरीपेशा महिलाओं ने राहत की सांस ली। दरअसल, सिटी सेंटर स्थित साइट नंबर-एक, पटेल नगर, सरस्वती नगर, गोविंदपुरी, कैलाश विहार में प्रमुख कोचिंग संस्थान हैं।

यहां हजारों की संख्या में प्रतिदिन छात्राएं आती हैं। राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी बैंक और कई बड़े निजी संस्थान हैं। जिसके चलते काफी संख्या में कामकाजी महिलाएं आती हैं। दिनभर काफी संख्या में छात्राओं और कामकाजी महिलाओं का आवागमन रहता है।

यहां असमाजिक तत्व गुमटियों पर इकठ्ठे रहते हैं। समूह बनाकर खड़े रहते हैं। आते-जाते छात्राओं को तंग करते हैं। शाम होते ही यह क्षेत्र नशे के अड्डे में बदल जाता है। इसके बाद तेज रफ्तार में गाड़ियां निकालते हैं। इस मामले को नईदुनिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।


यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने 19 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल

एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान

इसके तुरंत बाद ही एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सीएसपी रवि भदौरिया को निर्देशित किया। यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी रविंद्र जाटव फोर्स के साथ पहुंचे। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। महिला थाने से भी फोर्स बुलाया गया।

पूरे इलाके में शाम से रात तक गश्त की। इस दौरान जगह-जगह खड़े युवकों को खदेड़ा। शराब पी रहे लोगों को पकड़ा गया। गाड़ियों में शराब पी रहे लोगों को पकड़ा और कार्रवाई की।

सिटी सेंटर, पड़ाव सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसे इलाके जहां छात्राओं, महिलाओं का मूवमेंट है। यहां महिला फोर्स गश्त करेगी। धर्मवीर सिंह-एसएसपी

यह भी पढ़ें- MP Weather: प्रदेश से मानसून की हो चुकी विदाई, अश्विन माह ने पकड़ी जेठ की राह, ग्वालियर 37 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म शहर