
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी (टाइम-टेबल) जारी कर दी है।
इस संबंध में अपर संचालक रवीन्द्र कुमार सिंह द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ग्वालियर जिले और ग्वालियर-चंबल अंचल के समस्त शासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ये परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है।
कक्षा नौवीं की परीक्षा समय-सारणी 21 नवंबर 2026...
(शनिवार): संस्कृत 23 नवंबर 2026
(सोमवार): अंग्रेजी 25 नवंबर 2026
(बुधवार): सामाजिक विज्ञान 26 नवंबर 2026
(गुरुवार): हिन्दी 27 नवंबर 2026
(शुक्रवार): एनएसक्यूएफ के समस्त विषय 28 नवंबर 2026
(शनिवार): विज्ञान 30 नवंबर 2026
(सोमवार): गणित 2 दिसंबर 2026
कक्षा 10वीं की परीक्षा समय-सारणी 21 नवंबर 2026...
(शनिवार): सामाजिक विज्ञान 23 नवंबर 2026
(सोमवार): गणित 25 नवंबर 2026
(बुधवार): विज्ञान 26 नवंबर 2026
(गुरुवार): संस्कृत/उर्दू 27 नवंबर 2026
(शुक्रवार): हिन्दी 28 नवंबर 2026
(शनिवार): एनएसक्यूएफ के समस्त विषय 30 नवंबर 2026
(सोमवार): अंग्रेजी 2 दिसंबर 2026
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आखिर सड़कों पर उतरी पुलिस, कोचिंग के पास से खदेड़े मनचले, महिला पुलिसकर्मियों ने की गश्त
विद्यार्थियों और विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश समय का पालन
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले यानी प्रातः 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
कापियां और प्रश्नपत्र वितरण
परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले प्रश्नपत्र बांटे जाएंगे।
अवकाश की स्थिति में नियम
परीक्षा अवधि के दौरान यदि शासन द्वारा कोई स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी।
प्रायोगिक एवं शेष विषय
समय-सारणी में शामिल न होने वाले विषयों तथा प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन संबंधित विद्यालय के प्राचार्य 21 से 30 नवंबर के बीच अपने स्तर पर सुनिश्चित करेंगे।
अध्यापन एवं नियमित कक्षाएं
प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के बाद शेष समय में आगामी दिवस के विषय का अध्यापन कार्य कराया जाएगा। संपूर्ण परीक्षा समाप्त होने के उपरांत अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएं संचालित होंगी।