
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। केन्द्र और राज्य सरकार सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को अपने सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कही।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डेढ़ माह बाद स्वास्थ्य होने के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हर आवेदक से एक-एक कर बात कर उनकी समस्या सुनकर यथोचित समाधान किया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर शहर में फैला साइबरों ठगों का जाल, 24 घंटे में ऑनलाइन ठगी की 10 अलग-अलग FIR दर्ज
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोच हर जरुरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सरकार निरंतर कटिबद्ध है।
सरकार द्वारा पेंशन योजनाओं के जरिए समाज के कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि साफ पानी, बिजली, पक्की सड़कें और आवास जैसी बुनियादी जरूरतें हर घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है।