• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Weather Update: ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म शहर, सूर्य की तपिश से पारा 35 डिग्री के पार, अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना

ग्वालियर में सोमवार को आसमान साफ रहने के कारण खिली तीखी धूप की वजह से एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में उछाल दर्ज किया गया।

By Priyank SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 11:30:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 11:30:13 AM (IST)
Weather Update: ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म शहर, सूर्य की तपिश से पारा 35 डिग्री के पार,  अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना
35 डिग्री के साथ ग्वालियर सबसे गर्म शहर, (नईदुनिया)

HighLights

  1. 35 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर ग्वालियर
  2. सूर्य की तपिश बढ़ा रही शहर का तापमान
  3. अगले 24 घंटों में बारिश के बन रहे आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में सोमवार को आसमान साफ रहने के कारण खिली तीखी धूप की वजह से एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में उछाल दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिन में मौसम में नमी होने के कारण लोगों को उमस ने भी परेशान किया। यही कारण है कि सोमवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दूसरे नंबर उज्जैन रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिसे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी चल रही है।


सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान

ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। शहर में रात धीरे-धीरे ठंडी होने लगी थी, लेकिन एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिसे की बढ़त के साथ 35 डिसे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिसे अधिक है।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.9 डिसे की बढ़त के साथ 25.3 डिसे दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 0.6 डिसे अधिक है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 83 प्रतिशत और शाम को घटकर 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर की हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी का मामला: 21 करोड़ से ज्यादा की चपत, अब तक आठ गिरफ्तारी; अपराधियों से रिकवरी हुई 'शून्य'

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इसके डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। साथ ही यह निम्नदाब का क्षेत्र आगामी दिन दिनों में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और उड़ीसा छत्तीसगढ़ होते हुए अंचल की ओर आएगा।

इसके असर से एक बार फिर 24 सितंबर से अंचल में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

ये रही पारे की चाल...

अधिकतम तापमान-35.0 डिसे

न्यूनतम तापमान-25.3 डिसे

05:30-25.6 डिसे

08:30-28.0 डिसे

11:30-32.6 डिसे

14:30-34.2 डिसे

17:30-32.4 डिसे

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के कई इलाकों में आज होगी बिजली कटौती, कई घंटों तक रहेगी बत्ती गुल