• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

स्वामित्व योजना पर मध्य प्रदेश सरकार सख्त, 50 से ज्यादा पटवारियों पर की गई कार्रवाई, एसडीएम ने जारी किए नोटिस

शासन के निर्देश के बाद भी स्वामित्व योजना में काम न करने वाले पटवारियों पर मंगलवार को प्रदेशव्यापी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

By Varun SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 09:59:16 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 09:59:16 AM (IST)
स्वामित्व योजना पर मध्य प्रदेश सरकार सख्त, 50 से ज्यादा पटवारियों पर की गई कार्रवाई, एसडीएम ने जारी किए नोटिस
एसडीएम ने पटवारियों को जारी किए नोटिस, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. काम नहीं करने वाले पटवारियों पर कार्रवाई
  2. एसडीएम ने पटवारियों को जारी किए नोटिस
  3. मंगलवार को प्रदेशभर में शुरू हुई कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शासन के निर्देश के बाद भी स्वामित्व योजना में काम न करने वाले पटवारियों पर मंगलवार को प्रदेशव्यापी कार्रवाई शुरू कर दी गई। ग्वालियर जिले में मंगलवार को सभी एसडीएम स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत पटवारियों को अलग-अलग योजना व कामों पर नोटिस जारी कर दिए।

इसमें फसल गश्ती, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवायसी आदि शामिल हैं। हालांकि, स्वामित्व योजना को लेकर नोटिस नहीं दिए गए हैं, लेकिन इशारा साफ है कि शासन के निर्देशानुसार कार्य करना पड़ेगा। पटवारियों के अड़े रहने के कारण प्रदेशभर में स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री का आंकड़ा शून्य है।


पटवारी अपनी मांगों पर अड़े

स्वामित्व योजना के तहत पटवारियों को निष्पादक की भूमिका निभाने का जिम्मा दिया गया है, जिसका पटवारी विरोध कर रहे हैं। प्रदेशभर में पटवारी संगठनों ने लामबंद होकर इस योजना का जुड़ा कोई भी काम न करने का निर्णय लिया है। जिस पर वह अभी भी अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में अक्टूबर महीने में बढ़ रहा तापमान, दिन में लोगों को सता रही गर्मी, शहर में तापमान 36 डिग्री के पार

अलग-अलग अनुभागों में इन पटवारियों को नोटिस...

एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण: कौशलेंद्र राणा, संजय गुप्ता, मुकुल निर्मल, अजीत राजपूत, विकास राठौर, सुनील शर्मा

एसडीएम झांसी रोड: योगेंद्र यादव , राजेश कुरेचिया, राहुल गर्ग, ज्योति साहू, अजय सिंह राणा, सचिन बंसल, रीना शर्मा,रूकमणी तोमर, प्रियंका पांडेय, केके वर्मा

एसडीएम घाटीगांव: भुवनचंद मौर्य, शैलेंद्र परिहार, अनीता टोके, दिनेश भोज, राजेंद्र खरे, देवेंद्र त्रिपाठी, उमाशंकर आदिवासी, रेखा सोनी, संतोष शर्मा

एसडीएम मुरार: नीरज शर्मा, प्रगति दीक्षित, प्रीति नरवरिया, वीरेंद्र कुशवाह, जेपी शर्मा, पूनम शर्मा, एकता खत्री, अलका कुशवाह, राघवेंद्र पटेल, कोक सिंह भदौरिया, अनिल मौर्य, परमताप शुक्ला, बृजेश अगरैया, रमेश चिकवा, वीरेंद्र कुशवाह

नोट: इसके अलावा भितरवार और लश्कर के भी कुछ पटवारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 9 और 10 को जलापूर्ति होगी प्रभावित, मछली मंडी और चंद्र नगर समेत कई इलाकों में रहेगी किल्लत