• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Weather Update: ग्वालियर में अक्टूबर महीने में बढ़ रहा तापमान, दिन में लोगों को सता रही गर्मी, शहर में तापमान 36 डिग्री के पार

शहर में तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 08:19:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 08:24:46 AM (IST)
Weather Update: ग्वालियर में अक्टूबर महीने में बढ़ रहा तापमान, दिन में लोगों को सता रही गर्मी, शहर में तापमान 36 डिग्री के पार
धूप और धूल से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से बांधकर निकलती युवतियां , नईदुनिया

HighLights

  1. ग्वालियर में दिने में सता रही गर्मी
  2. दिन के तापमान में गिरावट दर्ज
  3. शहर में तापमान 36 डिग्री के पार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्मी के सताने में कोई नरमी नहीं आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो मंगलवार को 0.7 डिग्री गिरकर 36.5 डिग्री पर आ गया।

इसके बावजूद दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी की वजह से लोगों के कंठ सूखने लगे और दोपहरी में शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेने को मजबूर हुए।


सुबह से बढ़ रहा तापमान

सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया था। सुबह 5:30 बजे तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो 8:30 बजे बढ़कर 28.2 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद धूप तेज होने के साथ तापमान बढ़ता गया। दोपहर 2:30 बजे तापमान 35.8 डिग्री और शाम 5:30 बजे 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने 19 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल

रात के तापमान में भी गर्मी का असर बना रहा। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। इस कारण रात और सुबह के समय भी अपेक्षित ठंडक महसूस नहीं हुई।

मौसम शुष्क, इसलिए गर्मी दिखा रही असर

पिछले 24 घंटे में वर्षा नहीं हुई। इस कारण से मौसम शुष्क है। सुबह तीन बजे सापेक्ष आर्द्रता 53 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 62 प्रतिशत दर्ज की गई। वर्षा का दौर थमने और धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में कमी सीमित रही।

हालांकि, सोमवार की तुलना में पारा नीचे आया, लेकिन सामान्य से अधिक तापमान के कारण अक्टूबर में भी गर्मी का असर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- पहले बिहार के बोधगया से बौद्ध मठों में पैठ बनाई, फिर फर्जी आधार कार्ड पर बनवा डाले बांग्लादेशी पासपोर्ट