ग्वालियर में 9 और 10 को जलापूर्ति होगी प्रभावित, मछली मंडी और चंद्र नगर समेत कई इलाकों में रहेगी किल्लत
आठ अक्टूबर को सागरताल चौराहे से बहोड़ापुर की ओर शील नगर, चंद्रनगर और अपना घर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय होने वाला जल प्रदाय सुबह आठ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 08:42:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 08:42:46 AM (IST)
दो दिनों तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, फाइल फोटोHighLights
- शहर में पाइपलाइन मिलान का होगा कार्य
- दो दिनों तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
- कई वार्डों में रहेगी पानी की किल्लत
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 750 एमएम व्यास की नई डीआई पाइपलाइन के मिलान कार्य के लिए जल शोधन संयंत्र मोतीझील के रक्कास पहाड़ी टैंक से बेंचुरी मीटर तक दो दिन का शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते नौ और 10 अक्टूबर को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
वहीं, आठ अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में शाम के बजाय सुबह जल प्रदाय किया जाएगा। कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि पाइपलाइन के मिलान के लिए आठ और नौ अक्टूबर को शटडाउन लिया जाएगा।
इसके कारण आठ अक्टूबर को सागरताल चौराहे से बहोड़ापुर की ओर शील नगर, चंद्रनगर और अपना घर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय होने वाला जल प्रदाय सुबह आठ बजे किया जाएगा।
कई वार्डों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
नौ अक्टूबर को वार्ड छह के हथियापौर और मछली मंडी, वार्ड सात के सती विहार व कृष्णा नगर, वार्ड आठ और 15 के नृसिंह नगर, कल्लू काछी की बगिया व नहर पट्टी, वार्ड नौ के राजा की मंडी व चार शहर का नाका, वार्ड 11 व 12 के सुभाष नगर, जेसी मिल की लाइनें, गौसपुरा नंबर एक व दो तथा वार्ड 21 के गोला का मंदिर चौराहा, हनुमान नगर और महावीर नगर क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
वार्ड पांच के शील नगर, चंद्र नगर, किरार कालोनी, अपना घर कॉलोनी, एकता नगर, दामोदर बाग, बहोड़ापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। निगम ने संबंधित क्षेत्रों के रहवासियों से आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण करने की अपील की है।