_2026117_232848_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बाद भी शहर में सर्दी की रफ्तार धीमी बनी रहेगी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिसे के आसपास बना रहेगा। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास होगा, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी। मौसम का मिजाज पूरे सप्ताह लगभग एक जैसा रहने का अनुमान है।
आठ से 14 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा और बारिश या मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। सप्ताह की शुरुआत में अधिकतम तापमान 33 डिसे रहने का अनुमान है, जो धीरे-धीरे घटकर 14 नवंबर को 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।
न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट के साथ 15 डिसे तक आने की संभावना है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के चलते फिलहाल दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन सुबह और देर रात हल्के गर्म कपड़े उपयोगी रहेंगे।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर: बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में चीते का सफल रेस्क्यू, वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क
नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी तापमान सामान्य से गर्म बना रहने के कारण शहरवासियों को कड़ाके की सर्दी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
इस सप्ताह का अनुमानित तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
आठ नवंबर 33 16
नौ नवंबर 33 16
10 नवंबर 32 16
11 नवंबर 32 16
12 नवंबर 32 15
13 नवंबर 32 15
14 नवंबर 31 15
किस दिन कैसा रहेगा तापमान...
आठ नवंबर आसमान साफ रहेगा
नौ नवंबर आसमान साफ रहेगा
10 नवंबर आसमान साफ रहेगा
11 नवंबर आसमान साफ रहेगा
12 नवंबर आसमान साफ रहेगा
13 नवंबर आसमान साफ रहेगा
14 नवंबर आसमान साफ रहेगा
यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वालों को झटका, एमपी हाई कोर्ट ने कहा- प्रमाणिकता साबित करना भी जिम्मेदारी