
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नवंबर के मध्य में भी शहर में गर्मी का असर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान 32 डिग्री के पार बना हुआ है, जबकि रात का तापमान भी 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 16.3 डिग्री रहा।
यह भी पढ़ें- रायपुर में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र
दिन का तापमान 32 डिग्री के पार
रविवार को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहा। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।
सुबह के समय आर्द्रता शनिवार को 80 और रविवार को 78 प्रतिशत रही। दोपहर में यह दोनों दिन 60 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण नवंबर में भी लोगों को सर्दी का इंतजार करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर को मिलेगी जाम से राहत, एयरपोर्ट से साडा क्षेत्र तक बनेगा 8.74 किमी लंबा कॉरिडोर