ग्वालियर में मां के काम पर जाते ही नाबालिग के साथ दरिंदगी, नगदी और जेवर भी साथ ले गया आरोपी, 5 पर FIR
सिरफिरे युवक ने एक नाबालिग लड़की की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 07:12:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 07:18:02 PM (IST)
ग्वालियर में नाबालिग के साथ दरिंदगी, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- ग्वालियर में नाबालिग के साथ दरिंदगी
- ऑनलाइन दोस्ती के बाद बनाया शिकार
- रेप के बाद कैश और जेवर ले गया आरोपी
डिजिटल टीम, ग्वालियर। ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे युवक ने एक नाबालिग लड़की की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। आरोपी ने पहले ऑनलाइन दोस्ती की और बाद में नाबालिग युवती के साथ ब्लैकमेल कर बार-बार रेप किया।
इतना ही नहीं, वह पीड़िता के घर से डरा धमकाकर 2 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के आभूषम भी लूटकर साथ ले गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस विभाग का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने मामले को पॉक्सो एक्ट में दर्ज कर पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
बता दें कि, शहर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा की सोशल मीडिया पर दिसंबर 2025 में आरोपी नितेश शर्मा से पहचान हुई थी। पहचान के बाद सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपी ने कई बार प्यार का इजहार किया, जबकि पीड़िता ने कई बार उसे मना किया कि वह उससे सिर्फ दोस्ती रखेगी, लेकिन आरोपी पीछा करने और तंग करने लगा।
वह अपने साथी के साथ रात में शराब पीकर पीड़िता के घर के नीचे हंगामा करता और बीयर की बोतलें फोड़ता था। 15 जनवरी 2026 की दोपहर जब पीड़िता की मां काम पर गई हुई थीं, तब नितेश अपने साथी के साथ घर में घुस आया।
उसने छात्रा को धमकाया कि वह उसकी मां को जान से मार देगा। साथ ही जिंदा जलाने की धमकी देकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और मारपीट की। उसके अश्लील फोटो खींच लिए। साथ ही धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो तेरी मां को सड़क पर गाड़ी से कुचलवा देगा।
इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिग को ब्लैकमेल करता रहा और बार-बार डरा धमकाकर रेप करता रहा। एक दिन वह पीड़िता के घर से 2 लाख रुपए की नगदी और जेवर लूटकर ले गया। इसके बाद पीड़िता डरी सहमी रहने लगी। परिजनों के बार-बार पूछने के बाद उसने सारी बातें बताई।
पीड़ित युवती की बात सुनने के बाद परिजनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।