ग्वालियर में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, मामी के भाई ने गोद में उठाकर निजी अंगों को छुआ; पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
पीड़ित छात्रा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने नाना-नानी के घर पर रहकर पढ़ाई करती है।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 05:44:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 05:44:35 PM (IST)
हजीरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़, सांकेतिक तस्वीरHighLights
- हजीरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़
- पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
- नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है पीड़ित छात्रा
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर संभाग में हजीरा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी मामी के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के मुताबिक, मामी के भाई ने उसे बहला-फुसलाकर ट्रेन दिखाने के बहाने छेड़छेाड़ की।
साथ ही किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार रात अपने परिजनों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची छात्रा की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि, पीड़ित छात्रा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने नाना-नानी के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। वह कक्षा सातवीं की छात्रा है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले वह साइकिल से मामा के घर जा रही थी।
छात्रा ने कम कर दिया खाना-पीना
रास्ते में उसे उसकी मामी का भाई हेमंत मिल गया। आरोप है कि उसने समोसा खाने के लिए रुपए दिए और उसके बाद गलत तरीके से उसके निजी अंगों को छूने लगा। डर के कारण किशोरी ने उस समय यह बात परिजनों को नहीं बताई। वह डरी सहमी रहने लगी।
छात्रा के परिजनों का कहना है कि, घटना के बाद छात्रा डरी और सहमी हुई थी और उसने खाना-पीना भी कम कर दिया था। नानी के पूछने पर करीब चार-पांच दिन पहले उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद 27 अक्टूबर 2026 की रात बच्ची अपनी मां और दादी के साथ हजीरा थाने पहुंची।
हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि, नाबालिग छात्रा के आरोपों कोलेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।