
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। साइबर ठगों ने चार वारदातों में चार लोगों के बैंक खाते से चार लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। चारों ने नेशनल हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद तब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
जावेद खान निवासी गोलंदाज मोहल्ला के पास पांच सितंबर को एक मैसेज आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। बैंक खाते से 1.50 लाख रुपये निकल गए।
महेंद्र सिंह भदौरिया निवासी आरजेपुरम भिंड रोड के साथ 88 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
त्रिलोक माहौर निवासी जिरैना गांव के साथ ऑनलाइन ठगी करके ठगों ने 12 हजार से ज्यादा रुपये निकाल लिए।
अजीत सिंह निवासी बहोड़ापुर, काली माता मंदिर के पास कोटेश्वर कालोनी का मोबाइल गिर गया था। इसके बाद अजीत सिंह के पास मैसेज आया कि बैंक खाते से एक लाख लाख 74 हजार 228 रुपये निकल गए।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सड़कों की जांच तेज: अब PWD की झांसी रोड की सैंपलिंग, सुबह से शाम तक 6 स्पॉट पर कटिंग