
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: शासकीय विद्यालयों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और हर वर्ग के विद्यार्थियों को समान शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के सरकारी दावों की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ताजा यू-डाइस प्लस 2025-26 रिपोर्ट ने प्रदेश की स्कूली व्यवस्था में दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रति बरती जा रही उदासीनता को बेनकाब कर दिया है।
रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, ग्वालियर जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश के 82.8 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के अनुकूल विशेष शौचालय (दिव्यांग फ्रेंडली टायलेट) उपलब्ध ही नहीं हैं।
शौचालय के साथ-साथ दिव्यांग विद्यार्थियों के कक्षाओं तक सुगम आवागमन के लिए आवश्यक रैंप की व्यवस्था भी अधूरी है। यू-डाइस प्लस रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के आधे से अधिक यानी 51.2 प्रतिशत स्कूलों में हैंडरेल युक्त रैंप की सुविधा नदारद है। कई विद्यालयों में औपचारिकता निभाते हुए रैंप तो बना दिए गए हैं, लेकिन सहारे के लिए दोनों ओर लोहे या स्टील की रेलिंग (हैंडरेल) न होने से अस्थिबाधित या व्हीलचेयर पर निर्भर बच्चों के लिए इनका उपयोग करना बेहद जोखिम भरा साबित होता है।
यह भी पढ़ें- FIR में भारी-भरकम आरोप, असलियत कुछ और... MP हाईकोर्ट में दहेज प्रताड़ना के मामलों में लगातार बरी हो रहे आरोपी
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 18 दिन से लापता डेढ़ साल की मुस्कान का सुराग नहीं... 3 राज्यों में 10 से ज्यादा टीमें तलाश में