• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 20 रुपये के लिए खौफनाक वारदात, मोमोज बेचने वाले ने छात्र के मुंह पर फेंका कढ़ाई में खौलता तेल

मोमोज कम मिलने पर आपत्ति जताने वाले एक 18 वर्षीय छात्र पर ठेले वाले ने गुस्से में आकर कड़ाही से खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 09:55:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:17:54 AM (IST)
ग्वालियर में 20 रुपये के लिए खौफनाक वारदात, मोमोज बेचने वाले ने छात्र के मुंह पर फेंका कढ़ाई में खौलता तेल
ग्वालियर में 20 रुपये पर खौफनाक वारदात, सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. ज्यादा मोमोज मांगने पर भड़का आरोपी
  2. छात्र के मुंह पर उड़ेल दिया खौलता तेल
  3. हजीरा थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रेशम मिल चौराहे पर शाम को मोमोज को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मोमोज कम मिलने पर आपत्ति जताने वाले एक 18 वर्षीय छात्र पर ठेले वाले ने गुस्से में आकर कड़ाही से खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया।

इस जानलेवा हमले में छात्र का चेहरा और कान गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, आरोपित यहां से भाग निकला।

पीड़ित शिवा उर्फ चेतन भदौरिया (18), निवासी न्यू रेशम मिल (प्रगति नगर), शाम करीब सात बजे अपने दोस्तों गोलू खान और विकास राजपूत के साथ जिम के लिए निकला था।

छात्र ने मांगी थी ज्यादा मोमोज

रास्ते में तीनों पुरानी रेशम मिल चौराहे पर स्थित अंकित के मोमोज के ठेले पर रुके थे। शिवा ने 20 रुपये के मोमोज का ऑर्डर दिया। जब विक्रेता ने प्लेट थमाई, तो उसमें मोमोज की संख्या कम देखकर शिवा ने उससे शिकायत की।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर के जिला अस्पताल मुरार में बिजली नहीं, प्रसूति गृह में मचा हड़कंप, बजट नहीं मिलने से हाइटेंशन सब स्टेशन का काम बंद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जरा सी बात पर ठेले वाला अंकित आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। शिवा ने जब अभद्रता का विरोध किया, तो विवाद और बढ़ गया। बात बढ़ने पर अंकित ने अचानक शिवा को धक्का दिया और कड़ाही में मौजूद गर्म तेल उठाकर सीधे उसके ऊपर फेंक दिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

खौलता तेल गिरते ही शिवा चीखने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पीड़ित के दोस्तों और राहगीरों ने तुरंत उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपित अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर पुलिस का साइबर अपराध पर शिकंजा, करोड़ों की चपत लगाने वाले ठगी गिरोह के 6 म्यूल अकाउंट एजेंट गिरफ्तार