
Gwalior Chunav Result 2024 LIVE: भाजपा ने ग्वालियर चंबल सहित बुंदेल खंड में क्लीन स्वीप किया है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस के प्रवीण पाठक को, मुरैना लोकसभा क्षेत्र से शिवमंगल सिंह तोमर ने कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार को, टीकमगढ़ में डा. वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के पंकज को हाराया। साथ ही खजुराहो में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही गुना शिवपुरी सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत दर्ज की है। इसमें खासबात यह रही है कि टीकमगढ़ में डा. वीरेंद्र कुमार व गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 लाख से ऊपर की जीत दर्ज की है।
ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के भारत सिंह ने कांग्रेस के प्रवीण पाठक को करीब 50 हजार मतों से हरा दिया। जीत के बाद वे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आशीर्वाद लेने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जनता का मन था, कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसलिए जनता ने वोट दिए। भाजपा के कार्यकर्ता और पुराने नेताअों ने भी खूब मेहनत की। रोजगार से लेकर हर क्षेत्र में काम करना हमारी प्राथमिकता है।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से शिवमंगल सिंह तोमर जीत गए हैं। उन्हाेंने कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू को हराया है। शिवमंगल सिंह ने सत्यपाल सिंह को करीब 46 हजार मतों से हराया।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़। टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के डा. वीरेंद्र कुमार चार लाख से अधिक मतों से जीते है। चुनाव जीतने के बाद वीरेंद्र कुमार मतगणना केंद्र पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ विक्ट्री साइन दिखाया। साथ ही कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं वजह से सफलता मिली है।

Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वालियर चंबल व बुंदेलखंड में भाजपा क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। टीकमगढ़ और गुना सीट को भाजपा जीत चुकी है। साथ ही ग्वालियर में भाजपा 50 से, मुरैना में भाजपा 32 हजार से व भिंड में भाजपा 26 हजार से आगे चल रही है।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा 23 हजार 171 मतों से आगे चल रही है। कांग्रेस को अभी तक 254744 मत और भाजपा को 277915 व बसपा को 110104 मत मिले हैं।
Bhind Lok Sabha Election Result 2024 भिंड। भिंड में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी के ऊपर 47359 मतों से बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी को अभी तक 467747 व कांग्रेस को 420388 मत मिले हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को कांग्रेस पर 20574 मतों की बढ़त दसवें राउंड में मिल गई है। दसवें राउंड तक भाजपा को 253750 मत मिले और कांग्रेस को 233176 मत मिले हैं।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। गवालियर में भाजपा उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह की बढ़त का आंकड़ा 50 हजार पार कर गया है। भारत सिंह को 382792 मत अभी तक मिले हैं। इसी प्रवीण पाठक को 332603 मत मिले हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। श्योपुर-मुरैना लोकसभा क्षेत्र की दो विधानसभाओं श्योपुर व विजयपुर की मतगणना पूरी हो गई है। मतगणना में भाजपा को 44172 मतों की बढ़त मिली है। भाजपा को कुल 174693, कांग्रेस को कुल 130467, बसपा को 39798 मत मिले।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र में आठवें राउंड के बाद भाजपा के शिवमंगल सिहं कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार से 17 हजार 892 मतों से आगे चल रहे है। भाजपा को प्रत्याशी को आठवें राउंड तक 203944 मत मिले हैं और कांग्रेस को 186052 मत मिले हैं।
Bhind Lok Sabha Election Result 2024 भिंड। भिंड में सातवें राउंड में भाजपा की उम्मीदवार संध्याराय 13 हजार 741 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रही है। भाजपा को 249590 मत और कांग्रेस को 235849 मत मिले हैं।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार से 4 लाख 10 हजार 632 वोट से जीत गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी घोषित नहीं किया गया है।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार से 3 लाख 91 हजार 996 वोट से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वालियर में जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी । कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण पाठक अपने गढ़ यानी दक्षिण विधानसभा से ही बढ़त नहीं बना सके। जबकि यहा पांच साल विधायक रहे।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़। टीकमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अभी तक वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के पंकज अहिरवार से 2 लाख 55 हजार 896 मतों से बढ़त बना ली है। डॉ वीरेंद्र कुमार को 449682 मत और कांग्रेस के पंकज को 193836 मत मिले हैं।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा सीट पर भाजपा धीरे धीरे बढ़त ले रही है। भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह साढ़े ग्यारह बजे तक कांग्रेस के प्रवीण पाठक से 17329 मतों से आगे हो गए हैं।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़। टीकमगढ़ में भाजपा के वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार से 150238 मतों से आगे हो गए हैं। अब उनकी विजय तय मानी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी को 260623 मत और कांग्रेस प्रत्याशी को 110385 मत मिले हैं।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वलियर में भाजपा के भारत सिंह कुशवाह कांग्रेस के प्रवीण पाठक से 12 हजार 979 मतों से आगे चल रहे हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। सुबह साढ़े दस बजे तक मुरैना लोकसभा सीट पर भाजपा को कांग्रेस पर 10 हजार से अधिक की मतों की बढ़त मिल गई है। भाजपा को अभी तक 65405 मत, कांग्रेस को 54790 मत और बसपा को 20261 मत मिले हैं।
Bhind Lok Sabha Election Result 2024 भिंड। भिंड में भाजपा प्रत्याशी संध्याराय ने अपने प्रतिद्वंदी फूल सिह बरैया से सात हजार मतों से आगे हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए हर जन उत्सुक है। इसी उत्सुकता को पूरा करने के लिए प्रशासन ने मुख्य बाजार में बड़ी एलईडी टीवी लगवाई है, जिसमें चुनाव परिणाम के आंकड़ों पर नजर गड़ाए हैं लोग।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़। टीकमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र कुमार को अभी तक 134555 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार को 57180 मत मिले हैं। इस लिहाज से भाजपा प्रत्याशी 77375 मतों से आगे हैं।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी साढ़े सात हजार से अधिक मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी को 30889 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 23313 मत मिले हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। अंबाह विधानसभा भाजपा का गढ़ हैं। यह तंवरघार क्षेत्र है, जहां नरेंद्र सिंह तोमर व शिवमंगल सिंह तोमर का खासा प्रभाव है। लेकिन पहले व दूसरे चरण में कांग्रेस ने भाजपा को करीब 48 फीसद वोट से पीछे छोड़ दिया है। अंबाह में पहले व दूसरे चरण में कांग्रेस 4102 और भाजपा को 2424 वोट मिले हैं। यानी दो चरणों कांग्रेस 1678 वोट से आगे है।
Bhind Lok Sabha Election Result 2024 भिंड। भिंड में भाजपा प्रत्याशी संध्याराय कांग्रेस के फूल सिंह बरैया से 4632 मतों से आगे हैं। संध्याराय को अभी तक 57 हजार से अधिक मत मिले हैं और पूल सिंह को 52 हजार से अधिक। जबकि बसपा को महज 15 39 मत मिले हैं।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह 3647 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अभी तक बढ़त बनाने में असफल रहे हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024: मुरैना। भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर 13254 वोट से आगे। भाजपा को - 27487, कांग्रेस को - 14233, बसपा को - 7003 मत मिले है।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़। संसदीय क्षेत्र में डॉ वीरेन्द्र कुमार कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार से 34456 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार से 7 हजार 411 मतों से आगे चल रहे हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। भाजपा प्रत्याशी श्योपुर व विजयपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़। टीकमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार कांग्रेस के पंकज अहिरवार से आगे हो गए है।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना । सुबह 8:40 पर खुलीं ईवीएम, लेकिन अब तक छह में से एक भी विधानसभा में पहले चरण के आंकड़े साफ नहीं हो सके।
Bhind Lok Sabha Election Result 2024 भिंड। भिंड में भाजपा प्रत्याशी संध्याराय कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया से लहर विधानसभा में आगे चल रही है।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने प्रतिद्वंदी से 10 हजार मतों से आगे हो गए हैं।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीसरे राउंड में अपने प्रतिद्वंदी से 6272 मतों से आगे हो गए हैं।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरे राउंड में अपने प्रतिद्वंदी से 2000 मतों से आगे हो गए हैं।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने प्रतिद्वंदी से 1851 मतों से आगे हो गए हैं।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। गिनती के लिए मतगणना की टेबलों पर ले जाई गईं ईवीएम, कुछ ही देर में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। मुरैना में डाक मतपत्रों की गणना शुरू हाे गई है। प्रारंभिक रुझानों में कांग्रेस के सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार आगे चल रहे हैं।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। शिवपुरी में पोस्टल बेलेट की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना कक्ष में डाकमत्र पहुंचने के बाद सभी कर्मचारी उन्हें उम्मीदवार के हिसाब से मतों को गिन रहे हैं।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। मतगणना केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी अपने समर्थक के साथ पहुंचे और इधर उधर घूम रहे थे। इसे लेकर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें फटकार लगाई।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 शिवपुरी। गणना कक्ष में पहुँचे डाक मतपत्र के बॉक्स। शुरू होगी डाक मतपत्रों की गिनती। सुरक्षा व्यवस्था चौकस। कुछ ही देर में डाक मतपत्रों की गणना का काम शुरू हो जाएगा।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होनी थी। इसलिए स्ट्रॉंग रूम से इवीएम को विधानसभा वार मतगणना कक्षों की टेबलों पर पहुंचा दी गई हैं। कुछ ही देर में मतगणना शुरू होने वाली है।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे कैमरा, मोबाइल, ब्लूटूथ इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं है। दंड प्रक्रिया संहित की धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। मुरैना और श्योपुर जिले की सभी आठ विधानसभाओं में 20 लाख 6 हजार 730 मतदाता हैं, इनमें से सांसद चुनने के लिए 11 लाख 81 हजार 624 ने सांसद चुनने के लिए वोट डाला था।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वालियर मतगणना केंद्र एमएलबी कालेज के आसपास सड़कों को नोव्हीकल जोन घोषित किया गया है। प्रशासन ने रूट को डायवर्ट किया गया है।
Bhind Lok Sabha Election Result 2024 भिंड। मतगणना के दिन 560 अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव बिना किसी विवाद के संपन्न कराए हैं। मंगलवार को भी आप अपनी ड्यूटी को पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ करें।
Morena Lok Sabha Election Result 2024 मुरैना। दोपहिया एवं चार पहिया वाहन इमलिया तिराहा से बड़ोखर तालाब के रास्ते होकर लालौर बायपास मार्ग से अंबाह एवं मुरैना शहर के बीच आवागमन रहेगा।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वालियर में स्ट्राॅग रूम को पुलिस व प्रशासन के अफसरों की उपस्थति में खोला गया हैॅ। इसके बाद इवीएम को सुरक्षा के साथ कर्मचारी विधानसभा वार कक्षों में लगाई गई टेबलों पर पहुंचाएंगे।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़: विधानसभा टीकमगढ़ एवं खरगापुर में 18-18 टेबिल व जतारा के लिए 16 टेबल पर मतगणना की जाएगी। टीकमगढ़ 15 राउंड में पूरी होगी। जबकि जतारा एवं खरगापुर में 16 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़: विधानसभा टीकमगढ़ एवं खरगापुर में 18-18 टेबिल व जतारा के लिए 16 टेबल पर मतगणना की जाएगी। टीकमगढ़ 15 राउंड में पूरी होगी। जबकि जतारा एवं खरगापुर में 16 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
Tikamgarh Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़: विधानसभा टीकमगढ़ एवं खरगापुर में 18-18 टेबिल व जतारा के लिए 16 टेबल पर मतगणना की जाएगी। टीकमगढ़ 15 राउंड में पूरी होगी। जबकि जतारा एवं खरगापुर में 16 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
Bhind Lok Sabha Election Result 2024: भिंड। चार जून को सुबह 8 बजे पहले डाक मत पत्रों एवं सेवा मतदाताओं के मतों की गिनती शुरू होगी। डाक मत पत्रों की गिनती के समय संवीक्षा की जाएगी। ईवीएम की मतगणना 18 राउंड में पूरी होगी।
Morena Lok Sabha Election Result 2024: मुरैना। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट में आठ विधानसभा श्योपुर, विजयपुर, सबलगढ़, जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी व अंबाह हैं। इनमें से दो विधानसभा श्योपुर व विजयपुर के वोटों की गिनती श्योपुर के पीजी कालेज में होगी, जबकि मुरैना जिले ही छह विधानसभाओं की मतगणना बड़ोखर पालीटेक्निक कालेज में होगी।
Gwalior Lok Sabha Election Result 2024 ग्वालियर। ग्वालियर में मतणना केंद्र में काउंटिंग के लिए कर्मचारी व विभिन्न दलों के कर्मचारी पहुंच चुके हैं। हालांकि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र पास पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।