
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में टीबी से होने वाली मौतें कम करने के लिए तमिलनाडु का टीएन-केईटी मॉडल लागू करने की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। मॉडल के तहत टीबी की पुष्टि होते ही गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया जाता है, ताकि समय पर उपचार और चिकित्सकीय निगरानी मिल सके।
12वीं साउथ सेंट्रल जोन आईएपीएसएम कांफ्रेंस मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के समापन पर आयोजित टीबी विषयक विशेष सत्र में आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, चेन्नई के साइंटिस्ट-एफ डॉक्टर हेमंत दीपक शेवादे ने बताया कि तमिलनाडु सरकार ने वर्ष 2022 से 2025 के बीच टीएन-केईटी (तमिलनाडु कसनोई एराप्पिला थिट्टम) लागू किया।
यह भी पढ़ें- 'अधिकारियों को बचाने का प्रयास, 31 पत्रों पर नहीं हुई कार्रवाई'; एमपी हाई कोर्ट ने DGP की भूमिका पर उठाए सवाल
तमिलनाडु में 30 से 60 फीसदी आई कमी
इसके बाद वहां टीबी से मृत्यु दर छह-सात प्रतिशत से घटकर करीब चार प्रतिशत रह गई। मृत्यु दर भी 30 से 60 प्रतिशत तक कमी हुई है। टीएन-केईटी मॉडल में मरीज की हालत बिगड़ने का इंतजार नहीं किया जाता। निदान के बाद उसकी शारीरिक स्थिति का पांच संकेतकों के आधार पर आकलन होता है-बिना सहारे खड़ा न हो पाना, बीएमआई बहुत कम होना, सांस लेने की दर सामान्य से अधिक होना, ऑक्सीजन सैचुरेशन कम होना और पैरों में सूजन।
यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा के दमुआ थाने में लोकायुक्त की छापेमारी, 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
गंभीरता के संकेत मिलने पर मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया जाता है। मध्य प्रदेश में इसे लागू करने की संभावनाओं पर स्टेट टीबी ऑफिसर के साथ चर्चा होगी। टीबी प्रोग्राम की स्टेट टास्क फोर्स की चेयर डॉक्टर मंजू टोपो भी इस प्रक्रिया से जुड़ीं। डॉक्टर हेमंत के अनुसार, अनुमान है कि हर 100 टीबी मरीजों में करीब 10 की मृत्यु हो जाती है।
सरकारी कार्यक्रम के तहत निदान किए गए मरीजों में मृत्यु दर छह से सात प्रतिशत है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुल टीबी मौतों में 30 से 60 प्रतिशत तक समय पर गंभीरता पहचानकर उचित उपचार देने से रोकी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रायपुर में ₹45 करोड़ में दलाली खा गए 'पैडमैन', स्कूलों में नहीं मिल रहे सेनेटरी पैड