ड्यूटी पर तैनात नौसेना जवान के घर में घुसकर पड़ोसियों ने मां-भाई को पीटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
यू-डाइस प्लस 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश के 82.8 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय नहीं हैं। वहीं, 51.2 प्रतिशत स्कूलों में हैंडरेल युक्त रैंप की सुविधा भी नदारद है।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 08:44:39 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 08:44:39 AM (IST)
नौसेना जवान के घर में घुसकर पड़ोसियों ने मां-भाई को पीटा। (एआई जनरेटेड)HighLights
- जामनगर में तैनात नौसेना जवान के परिवार पर हुआ हमला।
- पड़ोसियों पर मारपीट और सोने के जेवर लूटने का आरोप।
- हजीरा थाने में एफआईआर दर्ज न करने का लगाया आरोप।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: नौसेना जवान ने पड़ोसियों पर अपनी मां और भाई-बहन के साथ मारपीट, जानलेवा हमला करने और सोने के आभूषण लूटने के आरोप लगाए हैं। जवान का कहना है कि वह गुजरात के जामनगर में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया। हजीरा थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आहत जवान ने अब पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में आवेदन देकर न्याय और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
ये है पूरा मामला
- यह मामला हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा बिरला नगर स्थित पीतांबरा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले नौसेना के जवान अभिषेक राठौर ने शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को वे जामनगर में ड्यूटी पर थे। घर पर उनकी मां, छोटा भाई और छोटी बहन मौजूद थे।
इसी दौरान पड़ोसी रामचरण और उसके परिवार के सदस्यों वर्षा, खुशबू, शिवानी, शिवम, सुनील, मीना, बिन्दिया देवी और दामाद हरिओम ने एकजुट होकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। मां का सोने का मंगलसूत्र, चेन और बालियां लूटकर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। जवान का आरोप है कि परिवार शिकायत लेकर हजीरा थाने पहुंचा, लेकिन एफआईआर दर्ज करने के बजाय उल्टा पीड़ित परिवार पर ही आरोप लगा दिए गए।
उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हमला गंभीर था, लेकिन चोटों को सामान्य दर्शाया गया है। जवान ने आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संदिग्ध गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- MP के 82.8% सरकारी स्कूलों में दिव्यांग शौचालय नहीं, यू-डाइस प्लस रिपोर्ट ने खोली पोल
मस्जिद हड़पने का आरोप
- जनकगंज थाना क्षेत्र के ढोली बुआ का पुल स्थित एक पुश्तैनी मस्जिद की देखरेख और अधिकार को लेकर विवाद एसपी आफिस कार्यालय में पहुंचा। मामले में पीड़ित पक्ष ने वक्फ बोर्ड को गुमराह कर फर्जीवाड़े के जरिए मस्जिद पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता काजी ताहिर मुजीब अहमद ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने आपसी सांठगांठ कर और वक्फ बोर्ड को अंधेरे में रखकर मस्जिद हड़पने की नीयत से एक फर्जी समिति बना ली। उनके मुताबिक, इस मस्जिद का असली नाम 'जैकब परेड बजरिया पुख्ता मस्जिद काजी रहमत खां' है, जो पुराने दस्तावेजों और औकाफ के रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
शिकायतकर्ता का दावा है कि आजादी से पहले से उनके पूर्वज पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस मस्जिद के मुतवल्ली यानी संरक्षक रहे हैं और वे ही इसकी देखरेख करते आ रहे हैं। नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जहां मुतवल्लीशिप कायम हो, वहां किसी अलग समिति का गठन नहीं किया जा सकता।
आरोप है कि इकबाल हुसैन कुरैशी और उनके साथियों ने ''''बिलाल मस्जिद कमेटी'''' के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर मस्जिद पर अवैध कब्जा जमा लिया है। विरोध करने पर शिकायतकर्ता को धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। यह भी पढ़ें- MP में रेलवे का बड़ा ब्लॉक, ग्वालियर होकर चलने वाली ट्रेनें कैंसिल, आगरा कैंट तक ही जाएगी ताज एक्सप्रेस