_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में स्वामित्व योजना के तहत पंजीयन कार्य किया जा रहा है। कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
तहसील रन्नौद के पटवारी हल्का नंबर 133 कुटवारा के पटवारी अभिषेक सोनवंशी को स्वामित्व योजना कार्य में अनुशासनहीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के तहत भूस्वामियों को निःशुल्क रजिस्ट्री प्रदाय की जानी है, जिसमें पटवारियों को निष्पादन अधिकारी घोषित किया गया है।
पटवारी अभिषेक सोनवंशी द्वारा अभी तक एक भी स्वामित्व रजिस्ट्री का संपादन नहीं किया गया है इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, किंतु पटवारी द्वारा निर्धारित समय में कोई भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में बस संचालन को मिलेगी नई गति, जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
पटवारी के इस कृत्य को कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय रन्नौद रहेगा।
प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पटवारी ग्राम डगपीपरी आलोक दोहरे को हल्का नंबर 133 कुटवारा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण की फाइल घर रखने पर हाई कोर्ट सख्त, PWD के मुख्य इंजीनियर समेत दो को नोटिस