
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में पुलिस पहुंची। यहां अंदर चेकिंग की, रजिस्टर भी खंगाले।
संचालकों को हिरायत दी कि कोई भी अनैतिक कार्य करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी स्वीटी राजावत और निरीक्षक सुरभि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मसाज पार्लर पर चेकिंग की।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में वेस्ट जोन रीजनल ज्यूडिशियरी कांफ्रेंस का समापन, न्यायिक शिक्षा के डिजिटल रूपांतरण पर हुआ मंथन
पुलिस ने खंगाला डाटा
इस दौरान मोनार्क द फैमिली सलून और द बीच सैलून एंड स्पा की जांच की गई, हालांकि वहां कोई आपत्तिजनक सामग्री या स्थिति नहीं पाई गई। वहीं द हीलिंग स्पा बंद मिला। पुलिस अधिकारियों ने परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरे, आगंतुक रजिस्टर और स्टाफ के बायोडाटा का रिकार्ड जांचा।
संचालकों को निर्देश दिए गए कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें और प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने दें।