• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में बिजली कंपनी ने कब्जाई मेला प्राधिकरण की जमीन, जमीन खाली करने का नोटिस जारी, प्राधिकरण ने मांगे पांच करोड़ रुपए

प्राधिकरण ने बिजली कंपनी को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने या उसके उपयोग का किराया चुकाने के लिए कहा है।

By Anoop BhargavEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:59:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 10:59:03 AM (IST)
ग्वालियर में बिजली कंपनी ने कब्जाई मेला प्राधिकरण की जमीन, जमीन खाली करने का नोटिस जारी, प्राधिकरण ने मांगे पांच करोड़ रुपए
प्राधिकरण ने विद्युत कंपनी को जारी किया नोटिस, नईदुनिया

HighLights

  1. मेला प्राधिकरण की जमीन पर बिजली कंपनी का कब्जा
  2. प्राधिकरण ने जमीन खाली करने का नोटिस किया जारी
  3. विद्युत कंपनी से मांगे गए पांच करोड़ रुपए

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मेला प्राधिकरण की जमीन पर लंबे समय से बिजली कंपनी के सब स्टेशन और स्टोर संचालित किए जा रहे हैं। अब मेला प्राधिकरण ने अपनी जमीन वापस लेने की कवायद शुरू कर दी है।

प्राधिकरण ने बिजली कंपनी को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने या उसके उपयोग का किराया चुकाने के लिए कहा है। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में प्राधिकरण आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

दस्तकारी हाट बाजार के सामने स्थित करीब एक लाख 40 हजार वर्ग फीट जमीन पर बिजली कंपनी लंबे समय से सब स्टेशन और स्टोर का संचालन कर रही है। मेला प्राधिकरण का कहना है कि यह जमीन उसकी है और इसका उपयोग बिजली कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

पांच करोड़ रुपए मांगा किराया

ऐसे में जमीन के उपयोग के एवज में किराया दिया जाना चाहिए। प्राधिकरण ने जमीन के लंबे समय से हो रहे उपयोग को देखते हुए करीब पांच करोड़ रुपए किराए का आकलन किया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में एरोपोनिक्स पद्धति से उगेगा बैंगनी रंग वाला कुफरी जमुनिया आलू, सेहत से लेकर उत्पादन तक साबित होगा खरा सोना

इस संबंध में बिजली कंपनी के साथ पत्राचार भी किया गया है। प्राधिकरण अब चाहता है कि जमीन का उपयोग उसकी अनुमति और नियमानुसार हो अथवा जमीन उसे वापस मिले।

खाली नहीं की तो कार्रवाई की तैयारी

नोटिस में जमीन खाली करने या उपयोग का किराया जमा करने को कहा गया है। यदि बिजली कंपनी की ओर से इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है तो मेला प्राधिकरण सब स्टेशन और स्टोर को लेकर आगे की कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय प्राधिकरण स्तर पर लिया जाना है।


बिजली कंपनी को नोटिस दिया गया है। प्राधिकरण अपनी जमीन के उपयोग को लेकर नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। अशोक जादौन, अध्यक्ष, मेला प्राधिकरण।

यह भी पढ़ें- नेशनल लोक अदालत में एक मिनट में निपट गया 33 लाख रुपए का मामला, एक रुपए में हुआ राजीनामा