
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज जारी है। ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली थी।
अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। कीवी टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। जानिए कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मैच। यह कितने बजे शुरू होगा।
वेलिंगटन में होगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला 7 नवंबर शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। मैच में टॉस सुबह 7 बजे होगा।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने बताई अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ट पारी, 50 से कम रनों की इनिंग को बताकर सभी को चौंकाया
भारतीय टीम का स्क्वॉड
शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (WK), नमन धीर, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार।
न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड
मिचेल सैंटनर (C), टॉम लैथम (WK), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, जैकब डफी, मैट हेनरी, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, काइल जेमीसन, टिम सीफर्ट (WK), ग्लेन फिलिप्स, ब्लेयर टिकनर, नेथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन का मैदान बनेगा गवाह, दूसरे वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड