• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

सफारी, लंच और मूवी के टिकट… SIR के काम में जोश बढ़ाने के लिए BLO अधिकारियों के लिए खास ऑफर

SIR in MP: शुक्रवार को लिखित आदेश भी जारी किया गया कि उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को सम्मान के साथ परिवार सहित सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें किले के ल...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 22 Nov 2025 02:56:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Nov 2025 02:56:11 PM (IST)
सफारी, लंच और मूवी के टिकट… SIR के काम में जोश बढ़ाने के लिए BLO अधिकारियों के लिए खास ऑफर
SIR in MP: बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देतीं कलेक्टर रुचिका चौहान।

HighLights

  1. SIR को रफ्तार देने के लिए सराहनीय पहल
  2. उत्कृष्ट काम करने वाले BLO को मिलेगा ईनाम
  3. एसआइआर के काम में मेहनत कर रहे बीएलओ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर के काम में दिन-रात लगे बीएलओ पर इस समय सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यही कारण है कि इस अहम काम को बिना समय देखे पूरा करने में जुटे बूथ लेवल ऑफिसरों की चिंता अधिकारी भी कर रहे हैं। अच्छा काम करने वाले, मेहनत करने वाले बीएलओ को सम्मान दिया जा रहा है, खुद कलेक्टर रुचिका चौहान अपने चैंबर में बुलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर रही हैं।

काम में मेहनत कर रहे बीएलओ

शुक्रवार को लिखित आदेश भी जारी किया गया कि उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को सम्मान के साथ परिवार सहित सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें किले के लाइट एंड साउंड शो का सपरिवार टिकट, फिल्म का टिकट, जू का टिकट, बच्चों के लिए झूले सहित तानसेन रेसीडेंसी में सपरिवार रात्रि भोज दिया जाएगा। जिले में चल रहे एसआइआर (मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत सर्वप्रथम शत-प्रतिशत ईएफ डिजिटाइजेशन कराने वाले हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तीन–तीन बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।


साथ ही उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रशस्ति-पत्र देने के साथ-साथ सपरिवार आकर्षक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया ने बताया कि शत प्रतिशत ईएफ डिजिटाइजेशन कराने वाले हर विधानसभा क्षेत्र के तीन–तीन बीएलओ को सुविधाएं दी जाएंगी।

इंदर सिंह ने किया शत प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज्ड

बीएलओ इंदर सिंह प्रजापति ग्वालियर जिले के ऐसे पहले बीएलओ हैं, जिन्होंने अपने मतदान केन्द्र से जुड़े शत प्रतिशत मतदाताओं के फार्म भरवाकर डिजिटाइज्ड कर दिए हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य में संलग्न ग्वालियर जिले के अन्य बीएलओ के लिये इंदर सिंह प्रेरणास्रोत बन गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने शुक्रवार को उन्हें कलेक्ट्रेट बुलाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सपरिवार तानसेन रेसीडेंसी में रात्रि भोज के कूपन सौंपे। ग्वालियर जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम गणपतपुरा में एसआइआर का काम बीएलओ और शिक्षक इंदर सिंह प्रजापति को सौंपा गया था। उन्होंने अपनी कार्य कुशलता, मेहनत व लगन से यह काम समय से पहले पूरा कर दिखाया है।

यह भी पढ़ें- Bhopal में बर्बरता, दोस्त का समझौता करवाने गए युवक को बंधक बनाया, निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

कलेक्टर रुचिका चौहान ने क्या कहा?

कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि बीएलओ द्वारा दिए जा रहे गणना पत्रक में सही-सही जानकारी भरें। यदि फार्म भरने में कोई समस्या आए तो अपने बीएलओ से सहयोग लें। बीएलओ द्वारा भरे हुए फार्म का संग्रहण कार्य चार दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। मतदाता पूरा सहयोग दें जिससे बीएलओ को पत्रक समय पर मिल सके और अपलोड किया जा सके।