_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में अब हादसे के वक्त की परिस्थितियों और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को समझने पर फोकस किया जा रहा है। शनिवार को एडीएम सीबी प्रसाद ने ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह चौहान, सीएमओ ग्रामीण, डॉक्टरों सहित अन्य अधिकारियों के बयान दर्ज किए।
अधिकारियों से हादसे से जुड़े कई अहम सवाल पूछे गए। डॉक्टरों से यह भी पूछा गया कि हादसे के समय वे कहां थे और सूचना मिलने के बाद घायलों के इलाज के लिए क्या व्यवस्थाएं की गईं।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में मां के काम पर जाते ही नाबालिग के साथ दरिंदगी, नगदी और जेवर भी साथ ले गया आरोपी, 5 पर FIR
जांच के दौरान हादसे से पहले और बाद की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई। अब रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमएस सागर के साथ राजस्व अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
16 लोगों की हुई थी मौत
जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय संबंधित विभागों की क्या जिम्मेदारी थी और मौके पर व्यवस्थाएं किस तरह संचालित हो रही थीं। उल्लेखनीय है कि शीतला माता मंदिर के गेट पर चीनौर रोड की ओर से आए एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया था। इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 42 लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 6.62 गीगावाट हुई सौर क्षमता, पांच साल में बिछेंगी 4867 किमी नई बिजली लाइनें