• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में LLB छात्र पर दनादन फायरिंग, पत्थर भी बरसाए गए; बाइक टकराने पर भड़के युवक

पहले एलएलबी छात्र को गालियां दीं, फिर उसकी वैगनआर पर पत्थर बरसाए और कट्टे से दो फायर ठोंक दिए।

By amit mishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 12:15:07 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 12:20:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में LLB छात्र पर दनादन फायरिंग, पत्थर भी बरसाए गए; बाइक टकराने पर भड़के युवक
कार सवार छात्र पर दनादन फायरिंग,फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. बाइक और कार टकराने के बाद बवाल
  2. कार सवार छात्र पर दनादन फायरिंग
  3. पुलिस गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। छोटी सी चूक बड़ी वारदात में बदल गई। गोला का मंदिर के मालू मार्बल वाली गली में कार और बाइक में हल्की सी टक्कर क्या हुई, बाइक सवार तीन युवकों ने तांडव मचा दिया। उन्होंने पहले एलएलबी छात्र को गालियां दीं, फिर उसकी वैगनआर पर पत्थर बरसाए और कट्टे से दो फायर ठोंक दिए।

पूरी गली में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपितों की तलाश चल रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

कार से टकराई बाइक, बवाल शुरू

पीड़ित भूपेंद्र सिंह तोमर भगत सिंह नगर का रहने वाला है। वह छह नवंबर की रात अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे आंगनबाड़ी के सामने गली में सामने से एक कार आ गई। भूपेंद्र अपनी कार को साइड से निकाल रहा था, तभी बाइक सवार सौरभ राजावत, सचिन वाल्मीकि और एक अन्य युवक वहां आ धमके। बाइक निकालने के चक्कर में उनकी बाइक कार से टकरा गई।


भूपेंद्र ने इतना ही कहा कि आराम से निकालो, तो तीनों भड़क गए। गाली-गलौज शुरू कर दी। भूपेंद्र ने विरोध किया तो सौरभ ने कमर से कट्टा निकाल लिया और हवा में एक फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वालों को झटका, एमपी हाई कोर्ट ने कहा- प्रमाणिकता साबित करना भी जिम्मेदारी

गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

गोली की आवाज से भूपेंद्र घबरा गया। उसने कार भगाई, तो तीनों बाइक से पीछे लग गए। भागते-भागते सचिन और उसके साथी ने कार पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी बीच सौरभ ने दूसरा फायर भी कर दिया। भूपेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने पुलिस को पूरी घटना बताई।

गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली जा रही है। पुलिस ने तीनों के घरों पर दबिश दी, मगर तीनों फरार मिले।

थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि भूपेंद्र की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में सर्दी की धीमी रफ्तार, नवंबर के दूसरे सप्ताह में गर्मी का असर; पारा 33 डिग्री पहुंचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।