
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारों की तैयारी के बीच शक्कर की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। नवरात्र से दीपावली तक घरों में मिठाइयां, पकवान और प्रसाद बनाने की परंपरा है, लेकिन इस बार इनकी मिठास जेब पर भारी पड़ सकती है।
शक्कर के दाम तीन दिन में करीब 500-600 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। थोक भाव 5100 से 5200 रुपये से बढ़कर 5600 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। फुटकर बाजार में शक्कर 60 से 65 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
महंगाई का असर रोजमर्रा के घरेलू खर्च पर भी पड़ रहा है। चाय से लेकर खीर, हलवा और अन्य मीठे व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली शक्कर महंगी होने से गृहिणियों को रसोई का बजट संभालने में मुश्किल हो रही है। पहले से बढ़ती खाद्य वस्तुओं की कीमतों के बीच शक्कर के दाम बढ़ने से त्योहार की खरीदारी का खर्च भी बढ़ने की आशंका है।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक सिर्फ आगरा कैंट से चलेगी झांसी-दिल्ली एक्सप्रेस
शहर में ड्राप शिपिंग कंपनियाें और ब्रांडेड कंपनियों से मिलने वाली शक्कर भी मंहगाई में छलांग मार रही है। खैरिज तौर पर मिलने वाली शक्कर जहां 65 से 70 रुपए प्रति किलो है वहीं कंपनियों की ब्रांडिंग वाली शक्कर का एक किलो का पैकिट बाजार में 75 से 85 रुपए प्रति किलो तक मिल रही है। कुछ विशेष गुणवत्ता का दावा करने वाली शक्कर के एक किलो के पैकिट 100 रुपए से 120 रुपए प्रति किलो है।
यह भी पढ़ें- त्योहार पर रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, जबलपुर-निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; ग्वालियर में भी होगा स्टॉपेज