• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'मां उठो...' मासूम जगाता रहा, पर नहीं उठी; ग्वालियर में पुलिसकर्मी पर पत्नी की हत्या का आरोप

ग्वालियर में आरक्षक की 30 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

By Ajay RawatEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:45:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:48:56 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'मां उठो...' मासूम जगाता रहा, पर नहीं उठी; ग्वालियर में पुलिसकर्मी पर पत्नी की हत्या का आरोप
ग्वालियर में पुलिसकर्मी की पत्नी की संदिग्ध मौत। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ग्वालियर में पुलिस आरक्षक की पत्नी की संदिग्ध मौत।
  2. मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप।
  3. पति ने आरोपों को नकारा, कहा- सच्चाई सामने आए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: थाटीपुर थाना क्षेत्र के गोदाम बस्ती इलाके में एक दर्दनाक और संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां टीकमगढ़ में तैनात पुलिस आरक्षक धर्मेंद्र जाटव की 30 वर्षीय पत्नी सीमा जाटव की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मां की बरसी से लौटने के बाद हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दंपती घटना से कुछ ही घंटे पहले मुरैना से ग्वालियर लौटा था। वे वहां अपनी मां की बरसी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई।

दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे

मृतका सीमा के बड़े भाई मनोज जाटव ने पति धर्मेंद्र और उसके परिवार वालों पर दहेज के लिए गंभीर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मनोज का कहना है कि उनकी बहन की शादी 10 मार्च 2020 को हुई थी, जिसमें उन्होंने अपनी क्षमता से बढ़कर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इस खर्च में 7 लाख रुपये नकद, सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान शामिल था, लेकिन इसके बावजूद सीमा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।


पति की सफाई, मैं खुद सच्चाई जानना चाहता हूं

  • दूसरी ओर, आरक्षक पति धर्मेंद्र जाटव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि वह खुद अपनी पत्नी की मौत के पीछे का सच सामने लाना चाहता है। धर्मेंद्र के मुताबिक, वह दीपावली की छुट्टियों पर 6 नवंबर को ग्वालियर आया था। रविवार की रात पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर पूजा की और खाना खाया, जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
  • सोमवार सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच उनका डेढ़ साल का बेटा रियांश अपनी मां को दूध के लिए जगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीमा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में नवंबर में भी पसीना छुड़ा रही धूप, रात का पारा सामान्य से ऊपर

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाटीपुर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहसीलदार, मायके और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में मृतका का पैनल पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पर्दाफाश हो सकेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पराली जलाने में MP देश में अव्वल, लेकिन ग्वालियर ने पेश की नजीर, 47 दिन में सिर्फ 16 मामले

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।