• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

वरिष्ठता सूची में से 1050 शिक्षकों के होने हैं प्रमोशन, पात्रता परीक्षा बन सकती है रोड़ा

मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो रही है, लेकिन 2010 तक नियुक्त शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य होने से...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 09:29:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 09:29:30 AM (IST)
वरिष्ठता सूची में से 1050 शिक्षकों के होने हैं प्रमोशन, पात्रता परीक्षा बन सकती है रोड़ा
वरिष्ठता सूची में से 1050 शिक्षकों के होने हैं प्रमोशन। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. एमपी में 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू।
  2. ग्वालियर जिले के 1050 वरिष्ठ शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन।
  3. 2010 तक नियुक्त शिक्षकों को पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्रदेश भर में स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्रदेश भर में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन होना है। लेकिन पदोन्नति की प्रक्रिया वरिष्ठता के हिसाब से होगी।

ऐसे में जिले की वरिष्ठता सूची में शुरुआत से 1050 शिक्षकों के प्रमोशन होना है। लेकिन इस प्रक्रिया में पात्रता परीक्षा उन शिक्षकों के लिए रोड़ा बन गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक पात्रता परीक्षा की कैटेगरी में आ रहे हैं। हालांकि शिक्षकों को पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने से हर्ष था, लेकिन जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में आ रहे हैं, वे मायूस हैं, क्योंकि बिना पात्रता परीक्षा पास किए उन्हें पदोन्नति के लाभ नहीं मिल पाएगा।

किन पदों पर होगी पदोन्नति और क्या है प्रक्रिया

  • प्रायमरी शिक्षक को माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
  • माध्यमिक शिक्षक को उच्च माध्यमिक शिक्षक (व्याख्याता) के पद पर पदोन्नति मिलेगी।
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग के शिक्षकों को पदोन्नत कर प्राचार्य या अन्य समकक्ष पद पर तैनात किया जाएगा।

इसलिए शिक्षकों को था इस प्रक्रिया में का इंतजार

इस प्रक्रिया से न केवल शिक्षकों के सेवाकाल को उचित पहचान मिलेगी, बल्कि लंबे समय से एक ही पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों को करियर में आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर भी प्राप्त होगा। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए जिला स्तर पर वरिष्ठता सूची तैयार करने और उसका मिलान करने का कार्य तेजी से चल रहा है।


पात्रता परीक्षा की अड़चन ने बढ़ाई शिक्षकों की चिंता

जिले के करीब 3500 शिक्षक 1998 से 2008 के बीच में नियुक्त किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार 2010 तक नियुक्त किए गए शिक्षकों को पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है। वरिष्ठता सूची में इन शिक्षकों की संख्या अधिक है। स्कूल शिक्षा विभाग ने भी साफ किया है कि शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ पात्रता परीक्षा पास करने के बाद ही मिलेगा। चूंकि ये शिक्षक पात्रता परीक्षा का पहले से ही विरोध कर रहे हैं, ऐसे में इन शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है।

प्रशासनिक स्तर पर सुगबुगाहट तेज

भले ही पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षकों में असंतोष व्याप्त हो, लेकिन शिक्षा विभाग अपने तय शेड्यूल के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। जिले के लगभग 1050 शिक्षकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि शासन स्तर पर इस अड़चन को लेकर कोई राहत दी जाती है या फिर परीक्षा पास करने की शर्त को ही अंतिम माना जाता है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में भाजपा नेता की गुंडागर्दी! बेटों के साथ मिलकर युवक को घर में घुसकर मारी गोली, CCTV में कैद वारदात

क्या कहते हैं शिक्षक

  • शिक्षकों को पदोन्नति का इंतजार लंबे अरसे से था। लेकिन यह प्रक्रिया ऐसे समय पर शुरू हो रही है जब पात्रता परीक्षा की तलवार भी शिक्षकों के सिर पर है। साथ ही शासन के नियम भी उनके आड़े आ रहे हैं।
  • वैसे पदोन्नति की प्रक्रिया का लाभ सभी को देना चाहिए। क्योंकि शिक्षकों को 2028 तक पात्रता परीक्षा पास करनी है।
  • शिक्षकों के पास तीन से चार मौके परीक्षा पास करने के लिए हैं। इसलिए पदोन्नति के लाभ शिक्षकों को मिलना चाहिए। अरविंद दीक्षित, संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा

नियमानुसार पात्र व्यक्ति को मिलेगा लाभ

शासन के निर्देशानुसार प्रक्रिया चल रही है। नियमानुसार वरिष्ठता के हिसाब से जो पात्र होगा, उसे ही पदोन्नति का लाभ मिलेगा। स्वीटी मंगल, जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर

यह भी पढ़ें- सीबीएसई साइंस चैलेंज, कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाने का मौका