• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vegetables Rate in Summer: गर्मी की शुरुआत में राहत… सस्ते हुए आलू-प्याज, टमाटर भी आम आदमी की पहुंच में

हर बदलते मौसम का असर सब्जियों के दामों पर पड़ता है। ग्वालियर मंडी से खबर है कि गर्मी की शुरुआत में तो आम आदमी के लिए राहत है। हालांकि सब्जी विक्रेताओं...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 19 Mar 2025 10:29:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Mar 2025 04:36:51 PM (IST)
Vegetables Rate in Summer: गर्मी की शुरुआत में राहत… सस्ते हुए आलू-प्याज, टमाटर भी आम आदमी की पहुंच में
ग्वालियर मंडी में सब्जियों के नाम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आलू 25 से घटकर 15 रुपये किलो पर आया
  2. प्याज के भाव भी 40 से गिरकर 25 रुपये पर
  3. हरी मिर्च और धनिया के दाम स्थिर बने हुए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दी है, लेकिन हरी सब्जियों ने अभी अधिक तेजी नहीं पकड़ी है। सब्जियों के भाव अब भी सामान्य हैं। टमाटर, धनिया व हरी मिर्च आम आदमी के बजट में नजर आ रहे हैं। आलू व प्याज के दामों में अवश्य गिरे हैं।

आलू 25 से 30 रुपये किलो से घटकर 15 से 16 रुपये किलो पर आ गया है। प्याज के भाव भी 40 से 50 रुपये से गिरकर 25 रुपये किलो पर आ गए हैं।

naidunia_image

जैसे-जैसे पारा चढ़ेगा, दाम भी बढ़ेंगे

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी अपना रंग दिखाएगी, वैसे-वैसे सब्जियों के दाम पर ऊपर जाएंगे। फिलहाल सब्जियों में तेजी नजर नहीं आ रही है। गर्मी शुरू होते ही मटर अवश्य गायब हो गई है।

पालक और मैथी 10 से 20 रुपये किलो पर अटकी हुई है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंड़ी और बाजार में ठेले वालों के दाम अलग से छत्री मंड़ी में लगने वाली सब्जी मंड़ी और ठेलों पर बिकने वाली सब्जियों के दामों में जमीन आसमान का अंतर है।


naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - मीट से ज्यादा प्रोटीन मिलता है इन प्लांट बेस्ड फूड्स में, आज से करें अपनी डायट में शामिल

सिटी सेंटर और थाटीपुर चौराहे के आसपास लगने वाले सब्जी के ठेलों पर सब्जी के दाम छत्री मंड़ी के दामों लगभग दोगुना का अंतर है। इस संबंंध में ठेले वालों का कहना है कि दामों में अंतर सब्जी के गुणवत्ता पर निर्भर करता है।

उनका कहना है कि भाड़े से भी दाम बढ़ जाते हैं। हम लोग घर के दरवाजे पर सब्जी उपलब्ध कराते हैं। अगर मंडी जाओगे तो उतना ही पेट्रोल लग जाएगा और समय भी अधिक खराब होगा।

यहां भी क्लिक करें - एनर्जी बढ़ाने से लेकर कब्ज में राहत तक देती है किशमिश, ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान भी