• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनर्जी बढ़ाने से लेकर कब्ज में राहत तक देती है किशमिश, ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान भी

सूखने के कारण अंगूर के सभी पोषक तत्व और शुगर केंद्रित हो कर किशमिश को तत्वों और कैलोरी से भरपूर कर देते हैं। यह कैंसर से बचाव करने के साथ ही शरीर से ट...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 09:00:00 AM (IST)
एनर्जी बढ़ाने से लेकर कब्ज में राहत तक देती है किशमिश, ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान भी

HighLights

  1. अलग अलग तरह के अंगूर से बनने वाली किशमिश अलग-अलग होती है।
  2. किशमिश खाकर डाउन एनर्जी लेवल को भी तुरंत ही बढ़ाया जा सकता है।
  3. कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करके किशमिश हार्ट हेल्थ को फायदा पहुंचाती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सूखे हुए अंगूर को किशमिश कहते हैं। सूखने के कारण अंगूर के सभी पोषक तत्व और शुगर केंद्रित हो कर किशमिश को तत्वों और कैलोरी से भरपूर बनाते हैं। अलग अलग तरह के अंगूर से बनने वाली किशमिश भी अलग प्रकार की होती है।

इसे प्राकृतिक रूप से भी सुखाया जाता है और डिहाइड्रेटर का इस्तेमाल करके भी सुखाया जाता है। हालांकि, इससे कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि दोनों ही स्थितियों में किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई सारी ऐसी खूबियां हैं, जो कई सारे स्वास्थ्य लाभ देती है।


जानिए कैसे अच्छी करती है सेहत

टॉक्सिन रिमूव करे- किशमिश में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को हटाने में मदद करते हैं।

एनर्जी लेवल बढ़ाए- एक्सरसाइज से पहले खाना हो या फिर सुबह उठते ही एनर्जी लेवल बढ़ाना हो, किशमिश का सेवन करने से ये दोनों ही तेजी से होते हैं।

आयरन की कमी पूरी करे- किशमिश में भरपूर आयरन पाया जाता है, जिससे ये ब्लड सप्लाई बढ़ाती है। यह हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार लाने के साथ ही एनीमिया से बचाव करती है।

नेचुरल लैक्सेटिव- फाइबर से भरपूर होने के कारण किशमिश एक नेचुरल लैक्सेटिव का काम करती है और कब्ज से राहत दिलाती है।

हार्ट हेल्थ- किशमिश का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित बना रहता है, जिससे हार्ट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

कैंसर से बचाव- किशमिश में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं, जिससे कैंसर होने की आशंका कम होती है। मगर, इतने सारे फायदों के साथ ही यदि ज्यादा किशमिश खाई जाए, तो वह घाटे का सौदा भी साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- इम्यूनिटी वीक है, तनाव रहता है… चाय की इन वैरायटीज का करें इस्तेमाल

naidunia_image

अधिक किशमिश खाने के नुकसान

  • अधिक किशमिश खाने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। हर 100 ग्राम किशमिश में लगभग 299 कैलोरी पाई जाती है। इससे वेट गेन की संभावना बढ़ जाती है।
  • इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर की अधिकता के कारण गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल अपसेट, क्रैंप्स, गैस या ब्लोटिंग की समस्या शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या शारीरिक रूप से कमजोर है बच्चा, इन चीजों को खिलाकर देखें जादू

  • अंगूर को सुखाने की प्रक्रिया में किशमिश में शुगर अधिक हो जाती है। इससे किशमिश के अधिक सेवन से शरीर के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
  • सल्फर ट्रीटमेंट जैसे प्रिजर्वेटिव से ट्रीट किए हुए मार्केट में मिलने वाले किशमिश सिरदर्द, चक्कर और अस्थमा का कारण बनते हैं।