• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीट से ज्यादा प्रोटीन मिलता है इन प्लांट बेस्ड फूड्स में, आज से करें अपनी डायट में शामिल

मसल्स, बाल, स्किन और नाखूनों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी विकल्प होता है। कुछ लोग मानते हैं कि मसल्स बनाने के लिए मांस खाना जरूरी होता है। मगर, ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 03 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jan 2025 08:26:53 AM (IST)
मीट से ज्यादा प्रोटीन मिलता है इन प्लांट बेस्ड फूड्स में, आज से करें अपनी डायट में शामिल
प्रोटीन की कमी से कमजोर पड़ने लगते हैं मसल्स, बाल, स्किन और नाखून।

HighLights

  1. मसल्स बनाने, एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए जरूरी होता है प्रोटीन।
  2. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन की होती है जरूरत।
  3. मीट नहीं खाते हैं, तो इन सब्जियों को खाने से मिलेगा फायदा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। हमारे शरीर के लिए प्रोटीन एक बहुत ही आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स है। यह हमारे शरीर में मसल्स बनाने के लिए, इनकी मरम्मत करने के लिए, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए, एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए जरूरी माना जाता है।

इसकी कमी से मसल्स, बाल, स्किन और नाखूनों कमजोर पड़ने लगते हैं। इन्हें स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए डेली पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है। हालांकि, मसल्स बनाने के लिए केवल मांस खाना ही एक बेहतरीन ऑप्शन नहीं है।


कुछ प्लांट बेस्ड फूड्स भी इनके बराबर ही पोषण देते हैं। यह हमारी मांसपेशियों का खयाल रखते हैं। इनकी रिकवरी बढ़ाते हैं और आपके वर्क आउट के दौरान ताकत देते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में…

naidunia_image

प्रोटीन से भरपूर प्लांट बेस्ड फूड्स

साबुत अनाज- कॉम्प्लेक्स कार्ब्स की अच्छी मात्रा से भरपूर साबुत अनाज जैसे कि ब्राऊन राइस और जई प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनके पकाए गए एक कप की मात्रा के सेवन से शरीर को 7-8 ग्राम प्रोटीन की प्राप्ति होती है। इनके सेवन से मांसपेशियों के निर्माण और एनर्जी लेवल में लगातार वृद्धि होती रहती है।

पत्तेदार साग- केल, पालक और ब्रोकली का सेवन करने से अच्छी मात्रा में प्रोटीन की प्राप्ति हो जाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन, खनिज पोषक तत्व और आयरन शरीर को पोषण देकर स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।

टोफू और टेंपेह- हाई प्रोटीन से भरपूर टोफू और टेंपेह एक सोया उत्पाद है। इसे बनाने के अनेकों विकल्प हैं। आधे कप टोफू या टेंपेह से 20 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

सेटेन- सेटेन में कई मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये उन लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है, जिन लोगों ने मीट खाना छोड़ दिया हो। इसका स्वाद मीट की तरह ही होता है। हालांकि, ये ग्लूटेन से बना होता है।

यह भी पढ़ें- Soaked Raisin benefits: खून बढ़ाने से लेकर पेट की चर्बी तक होगी कम, किशमिश को इस तरह से खाएं

प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर- प्रोटीन की कमी की पूर्ति का एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प है, प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर। इसे मटर, चावल और हेम्प से तैयार चूर्ण या पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

नट्स और सीड्स- प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर अलसी, बादाम, चिया सीड्स, भांग के बीज बेहतरीन प्लांट बेस्ड फूड्स हैं। इन्हें हेल्दी स्नैक्स के रूप में डेली रूटीन में शामिल करना प्रोटीन का अच्छा विकल्प है।

यह भी पढ़ें- Cancer Ke Lakshan: टॉयलेट से खून आना भी कैंसर का लक्षण… तत्काल डॉक्टर से मिलें

क्विनोआ- 9 जरूरी अमीनो एसिड से भरपूर क्विनोआ प्रोटीन का सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसे अगर आपने ट्राय नहीं किया है, तो एक बार जरूर करके देंखे।