• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Weather Update: एमपी में ग्वालियर रहा सबसे गर्म शहर, खजुराहो और रतलाम दूसरे नंबर पर, अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना

ग्वालियर व चंबल अंचल में पिछले तीन दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को ग्वालियर का तापमान 35.2 डिसे पर पहुंच गया और प्रदेश में सबसे अधिक गर्म ...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:33:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:56:19 AM (IST)
Weather Update: एमपी में ग्वालियर रहा सबसे गर्म शहर, खजुराहो और रतलाम दूसरे नंबर पर,  अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना
ग्वालियर रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर, (नईदुनिया)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
  2. अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना
  3. 35 डिग्री के साथ ग्वालियर रहा गर्म शहर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर व चंबल अंचल में पिछले तीन दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को ग्वालियर का तापमान 35.2 डिसे पर पहुंच गया और प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। हालांकि, खजुराहो व रतलाम दूसरे नंबर पर रहे, यहां का तापमान 35 डिसे पर रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 सितंबर से अंचल में एक बार फिर से हल्की से मध्यम वर्षा का दौर शुरू होने का अनुमान लगाया है। ऐसे में 24 से 26 सितंबर तक अंचल में ठीक ठाक वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून की वापसी जारी है और मंगलवार को यह पंजाब के कुछ क्षेत्रों से वापस हो गया।


हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

लेकिन पिछले दिनों अंडमान सागर में बना निम्नदाब का क्षेत्र डिप्रेशन में बदलकर उड़ीसा के तट पर आ गया है और यह लगातार आगे बढ़ रहा है। ऐसे में 24 सितंबर से इसका असर अंचल पर भी आना शुरू हो जाएगा, जिसकी वजह से अंचल में हल्की से मध्यम वर्षा होना शुरू हो सकता है।

यह दौर तीन से चार दिन का हो सकता है। इससे अंचल के बढ़ रहे तापमान में कमी आएगी और मौसम भी ठंडा होगा।

यह भी पढ़ें- 'सनातन क्रांति से विश्व में शांति आएगी', जबलपुर में बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, 500 किमी की पदयात्रा से देंगे सनातन एकता का संदेश

तीन दिनों से बढ़ रहा तापमान

अंचल में तापमान पिछले तीन दिन से बढ़ रहा है। तापमान पहले 33 डिसे पर पहुंचा, इसके बाद सोमवार को 35 डिसे पर और मंगलवार को 35.2 डिसे पर। तापमान के बढ़ने से अंचल में गर्मी व उमस बढ़ रही है, जिससे मंगलवार को दिन में लोगों को खासा परेशान होना पड़ा।

वर्तमान में दिन व रात का तापमान सामान्य से कुछ अधिक हो गया है, इसलिए भी लोगों को कुछ गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

ये रही पारे की चाल...

अधिकतम तापमान-35.2 डिसे

न्यूनतम तापमान-26.0 डिसे

05:30-26.4 डिसे

08:30-29.0 डिसे

11:30-33.6 डिसे

14:30-34.6 डिसे

17:30-32.4 डिसे

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में फिर भड़का गैंगवार: रेसकोर्स रोड पर रंजिश में छोटू राजावत की गोलियों से भूनकर हत्या, हजीरा इलाके में भारी तनाव